इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों से हराया। इस जीत से इंग्लैंड को पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फायदा नहीं हुआ है, लेकिन इससे पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान हुआ है। पाकिस्तान की टीम वर्तमान में WTC पॉइंट्स टेबल में 8 मैचों में छठी हार के बाद सबसे नीचे 9वें स्थान पर खिसक गई है।
पाकिस्तान के खाते में अब सिर्फ 16.67 प्रतिशत अंक ही है
वर्तमान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स (WTC) टेबल में पाकिस्तान से बदतर हालत किसी की नहीं है। पाकिस्तान के खाते में अब सिर्फ 16.67 प्रतिशत अंक ही है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद इंग्लैंड के 45.59 प्रतिशत अंक हो गए हैं, लेकिन टीम अभी भी चौथे स्थान पर ही है। श्रीलंका, 55.56 प्रतिशत अंक के साथ इंग्लैंड से आगे है।
वहीं भारत और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टॉप-2 में मौजूद है। टीम इंडिया सर्वाधिक 74.24 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 62.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल की वर्तमान स्थिति से लगता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया WTC का फाइनल खेल सकते हैं।
पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद और आगा सलमान के शतकों के दम पर 556 रन बनाए। इंग्लैंड ने इसके बाद जो रूट के दोहरे शतक और हैरी ब्रूक के तिहरे शतक की मदद से 823 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 267 रनों की बढ़त हासिल करके मेजबानों को 220 रनों पर ऑलआउट कर दिया। यह मैच इंग्लैंड ने पारी और 47 रनों के अंतर से जीता।
WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल
नंबर | टीम | मैच खेले | जीते | हारे | ड्रॉ | अंक | जीत प्रतिशत |
1 | भारत | 11 | 8 | 2 | 1 | 98 | 74.24 |
2 | ऑस्ट्रेलिया | 12 | 8 | 3 | 1 | 90 | 62.5 |
3 | श्रीलंका | 9 | 5 | 4 | 0 | 60 | 55.55 |
4 | इंग्लैंड | 17 | 9 | 7 | 1 | 93 | 45.59 |
5 | साउथ अफ्रीका | 6 | 2 | 3 | 1 | 28 | 38.89 |
6 | न्यूजीलैंड | 8 | 3 | 5 | 0 | 36 | 37.5 |
7 | बांग्लादेश | 8 | 3 | 5 | 0 | 33 | 34.38 |
8 | वेस्टइंडीज | 9 | 1 | 6 | 2 | 20 | 18.52 |
9 | पाकिस्तान | 8 | 2 | 6 | 0 | 16 | 16.67 |