इंग्लैंड और भारत में चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का रोमांचक अंत हुआ। शुभमन गिल एंड कंपनी ने केनिंगटन ओवल में पांच मैचों की सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 6 रन से जीता है। टीम इंडिया ने मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की।
भारत ने मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की
इस जीत के बाद टीम इंडिया ने सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025–27 की पाइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिला है। इस जीत के बाद टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी पाॅइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच मैचों में दो जीत, दो हार और एक ड्रा के साथ कुल 28 अंक प्राप्त किए हैं। श्रीलंका ने सिर्फ एक ही मैच में जीत हासिल की है, लेकिन बेहतर पाॅइंट प्रतिशत की वजह से वह भारत से एक स्थान ऊपर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 36 पाॅइंट व 100 प्रतिशत अंकों के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। इंग्लैंड बनाम भारत के बीच पांचवें टेस्ट मैच के बाद डब्ल्यूटीसी पाॅइंट्स टेबल का हाल देखें।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का पाॅइंट्स टेबल:
पोजिशन | टीम | मैच | जीत | हार | ड्राॅ | पाॅइंट काटे गए | पाॅइंट | पाॅइंट प्रतिशत |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 36 | 100.00 |
2 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 16 | 66.67 |
3 | भारत | 5 | 2 | 2 | 1 | 0 | 28 | 46.67 |
4 | इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 1 | 2 | 26 | 43.33 |
5 | बांग्लादेश | 2 | 3 | 1 | 1 | 0 | 4 | 16.67 |
6 | वेस्टइंडीज | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0.00 |
7 | न्यूजीलैंड | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 |
8 | पाकिस्तान | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 |
9 | साउथ अफ्रीका | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 |
प्लेयर ऑफ द सीरीज शुभमन गिल बने
इस सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया। गिल ने पांच टेस्ट मैचों में 10 पारियों में कुल 754 रन बनाए, 75.40 की औसत से और 65.57 के स्ट्राइक रेट से। इस सीरीज के दौरान गिल ने इंग्लैंड टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 भी बनाया।