फैन्स विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र के फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास दूसरी बार WTC ट्रॉफी जीतने का मौका है, जबकि साउथ अफ्रीका आईसीसी खिताब के अपने 27 साल के इंतजार को खत्म करना चाहेगा। WTC का फाइनल 11 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होगा।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 11 जून से WTC का फाइनल शुरू होगा
इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले दो एशेज टेस्ट में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने WTC 2023-2025 अभियान की शानदार शुरुआत की। इंग्लैंड ने हालांकि तीन टेस्ट मैचों में से तीनों जीतकर बड़ी वापसी की। फिर भी ऑस्ट्रेलिया ने एशेज को बरकरार रखा। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया का अगला एसाइनमेंट था। जहां ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से पाकिस्तान को हराया।
लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज बराबरी की। मौजूदा WTC चैंपियन ने वेस्टइंडीज को एडिलेड में हराया, लेकिन डे-नाइट मुकाबले में ब्रिस्बेन में उसे करारी हार मिली। न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। फिर श्रीलंका को 2-0 से हराया।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने WTC अभियान की बुरी शुरुआत की। भारत के खिलाफ सेंचुरियन में अपना पहला टेस्ट जीतने के बाद सेंचुरियन में लगातार तीन मैच हार गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-2 से हारे और वेस्टइंडीज को 1-0 से हराया। साउथ अफ्रीका ने इसके बाद बांग्लादेश और श्रीलंका को 2-0 से हराया। फिर पाकिस्तान को रेड बॉल सीरीज में व्हाइटवॉश किया गया।
पिच रिपोर्ट
अब तक लॉर्ड्स में 147 टेस्ट मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 53 मैच जीते हैं, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 43 जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 310 है। हाईएस्ट स्कोर 729 और लोएस्ट स्कोर 38 है। सबसे कम डिफेंड किया गया चेज का स्कोर 62 है, जबकि हाईएस्ट चेज का स्कोर 344 है। गेंद के स्विंग होने की उम्मीद है।
मैच विवरण
मैच | साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, डब्ल्यूटीसी फाइनल |
वेन्यू | लॉर्ड्स, लंदन |
तारीख व समय | 11 जून-15 जून 2025, 3:30 pm (IST) |
लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिगं | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल और जियो हॉटस्टार (app & website) |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मैच | 101 |
ऑस्ट्रेलिया की जीत | 54 |
साउथ अफ्रीका की जीत | 26 |
ड्रॉ | 21 |
नो रिजल्ट | 00 |
पहली बार खेले | अक्टूबर 11–14, 1902 |
आखिरी बार खेले | 4 जनवरी–8 जनवरी, 2023 |
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका- एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
ऑस्ट्रेलिया- उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड