दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC-W vs MI-W) की महिला टीमों के बीच जारी महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 13वां मैच खेला गया। मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में 9 विकेट से जीत हासिल की है।
DC ने MI को पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए 123 रनों पर रोका। इसके बाद शेफाली वर्मा (43 रन, 28 गेंद) और कप्तान मेग लैनिंग (60* रन, 49 गेंद) ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली इस जीत से पाइंट टेबल में 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। DC ने अब तक खेले गए छह मैचों में चार जीत हासिल की है और दो मैच हार गई है।
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया
यह मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया था, दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और दिल्ली के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस को 20 ओवरों में 123/9 के स्कोर पर रोककर कप्तान मेग लैनिंग के निर्णय को सही साबित किया।
मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 रनों की बेस्ट पारी खेली, हेली मैथ्यूज ने 22 रन और नट सीवर ब्रंट ने 18 रनों की पारी खेली। अंत में अमनजोत कौर ने 10 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से मुंबई इस लक्ष्य तक पहुंच सकी।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में जेस जोनासन और मीनू मणि ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, युवा ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और अनुभवी शिखा पांडे को 1-1 विकेट मिला।
दिल्ली कैपिटल्स ने इसके बाद मुंबई इंडियंस से मिले 124 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी और 14.3 ओवरों में 1 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। डीसी के लिए शेफाली वर्मा ने 43 रन बनाए, मेग लैनिंग 60* और जेमिमा रोड्रिग्स 15* रन बनाकर नाबाद रहीं।
Delhi Capitals go 🔝 of the #TATAWPL 2025 points table with 8️⃣ points#DC complete the league phase double over #MI this season 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/wVyWwYwJ0S#DCvMI | @DelhiCapitals pic.twitter.com/jFoBss6mUQ
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 28, 2025