2025 महिला प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन रविवार (15 दिसंबर) को बेंगलुरु के आईटीसी गार्डेनिया में होगा। भारतीय समयानुसार यह नीलामी अपराह्न 3:00 बजे शुरू होने वाली है। मल्लिका सागर जिन्होंने पिछले दो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ऑक्शन का नेतृत्व किया था, लगातार तीसरे वर्ष नीलामीकर्ता के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
2025 महिला प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन रविवार (15 दिसंबर) को बेंगलुरु के आईटीसी गार्डेनिया में होगा
2025 WPL ऑक्शन में कुल 124 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें कुल 95 भारतीय और 29 विदेशी (3 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी) शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों में 10 कैप्ड स्टार और 85 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 21 विदेशी खिलाड़ी हैं जो अपने देशों के लिए खेल चुके हैं और आठ ऐसे विदेशी खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने अभी तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
स्नेहा राणा सबसे हाई-प्रोफाइल भारतीय खिलाड़ी हैं जिन पर बोली लगेगी, जबकि वेस्टइंडीज की दिग्गज खिलाड़ी डींड्रा डोटिन और इंग्लैंड की हीथर नाइट के लिए भी कई फ्रेंचाइजी आपस में लड़ते हुए दिखेंगे।
इस ऑक्शन में अधिकतम 19 खिलाड़ी ही बिकेंगे जिसमें पांच से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं होंगे। गुजरात जायंट्स के पास सबसे बड़ा पर्स है और वह एकमात्र फ्रेंचाइजी है जिसके पास दो विदेशी स्लॉट भरने के लिए बचे हुए हैं। इस बीच वर्तमान चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु केवल भारतीय खिलाड़ियों को खरीद सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के पास दो बार की फाइनलिस्ट सबसे कम पर्स है।
टीम | पर्स रिमेनिंग | स्लॉट बाकी | विदेशी स्लॉट बाकी |
गुजरात जायंट्स | 4.4 करोड़ | 4 | 2 |
यूपी वॉरियर्स | 3.9 करोड़ | 3 | 1 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 3.25 करोड़ | 4 | 0 |
मुंबई इंडियंस | 2.65 करोड़ | 4 | 1 |
दिल्ली कैपिटल्स | 2.5 करोड़ | 4 | 1 |
यह ऑक्शन इस चक्र की आखिरी मिनी-ऑक्शन होने की संभावना हैक्योंकि अगले साल मेगा ऑक्शन हो सकता है जिसके बाद टीमों में बहुत बदलाव हो सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और तीसरे सीजन के बाद अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है। 2025 WPL फरवरी से मार्च तक होने की संभावना है।
WPL Auction का समय और प्रसारण
तारीख: रविवार, 15 दिसंबर 2025
स्थान: बेंगलुरु, भारत
समय: नीलामी का आरंभ दोपहर 3 बजे होगा, जबकि प्रसारण 30 मिनट पहले शुरू होगा.
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोसिनेमा पर
टीवी प्रसारण: स्पोर्ट्स18 चैनल (SD और HD दोनों)