अब आईपीएल का 18वां सीजन अपने दूसरे चरण में पहुंच चुका है। अब तक टूर्नामेंट में कई रोमांचक मैच खेले गए हैं, और मैच 39 के बाद प्लेऑफ की स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है। गुजरात टाइटंस फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है क्योंकि वे 8 मैचों में 6 जीत हासिल कर चुके हैं और 12 अंक हैं। वहीं, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10-10 अंकों के साथ शीर्ष चार में हैं। ये टीम अपने आगामी मैचों में अच्छा खेल बरकरार रखना चाहेगी ताकि प्लेऑफ में जगह पक्की हो सके। जबकि अन्य टीमें भी अपनी तकदीर बदलती हुई नजर आ सकती है।
आईपीएल के हर मैच के बाद, प्रशंसकों के मन में हमेशा एक सवाल उठता होगा कि आखिर किस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा और यह निर्णय कौन तय करता होगा। हम आज इस लेख में आपके इसी प्रश्न का जवाब देने वाले हैं।
आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच कौन चुनता है?
आईपीएल का कमेंट्री पैनल प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार चुनता है। ब्रॉडकास्टर हर मैच के लिए एक पैनल बनाता है, जिसमें पूर्व खिलाड़ी, कोच और एनालिस्ट शामिल होते हैं। कौन सा खिलाड़ी कब आया? किसने गेम पलटा? और किसने अधिक दबाव में बेहतर प्रदर्शन किया? पैनल के सदस्य इन सभी बारीकियों को समझकर प्लेयर ऑफ द मैच चुनते हैं। अंपायरों की मदद कुछ तकनीकी मामलों में भी ली जाती है, लेकिन अंततः पैनल टीम निर्णायक होती है।
लेकिन पैनल के सदस्यों द्वारा लिया गया निर्णय अक्सर बहस का विषय बन जाता है। क्योंकि प्रशंसकों को लगता है कि किसी और खिलाड़ी को यह पुरस्कार दिया जाना चाहिए।
आईपीएल में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची
आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड एबी डिविलियर्स (25) ने जीते हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा (20) यह पुरस्कार जीतने वाले सबसे ज्यादा बार भारतीय खिलाड़ी हैं। जबकि एमएस धोनी (18) तीसरे स्थान पर है और विराट कोहली (19) दूसरे स्थान पर है।
खिलाड़ी | अवॉर्ड |
एबी डिविलियर्स | 25 |
क्रिस गेल | 22 |
रोहित शर्मा | 20 |
विराट कोहली | 19 |
एमएस धोनी | 18 |
डेविड वॉर्नर | 18 |
शेन वॉट्सन | 16 |
युसूफ पठान | 16 |
सुनील नरेन | 16 |
केएल राहुल | 15 |
आंद्रे रसेल | 15 |
रवींद्र जडेजा | 15 |