स्मृति मंधाना, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम की कप्तान, महिला प्रीमियर लीग 2025 ऑक्शन की रिटेन की गई सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई है। RCB ने 14 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। यही नहीं, इस फ्रेंचाइजी ने डेनियल व्हाट को यूपी वॉरियर्स से ट्रेड किया है। उनके पास आगामी नीलामी में चार उपलब्ध स्लॉट रहेंगे।
स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग 2025 ऑक्शन की रिटेन की गई सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई है
महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन से पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। वो इस टूर्नामेंट की सबसे महंगी खिलाड़ी थी। महिला प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन अभी तक नहीं हुआ है, इसलिए फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों को उस कीमत में करना होगा जिसमें उन्होंने उन्हें खरीदा था।
स्मृति मंधाना की कप्तानी में पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और फ्रेंचाइजी क्वालीफायर में नहीं पहुंचे। स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी और कप्तानी पर सवाल उठाए गए। हालाँकि, दूसरे सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ना ही आरसीबी को उनकी पहली ट्रॉफी दिलाई, बल्कि स्मृति मंधाना ने खुद अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
2024 की महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन पर ऑलआउट हो गई, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लक्ष्य को 8 विकेट रहते जीत लिया था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिटेन की गई खिलाड़ियों की लिस्ट:
रिटेंड
स्मृति मंधाना (कप्तान)
ऋचा घोष
रेणुका ठाकुर
आशा शोभना
श्रेयंका पाटिल
एकता बिष्ट
एस मेघना
एलिस पेरी
सोफी डिवाइन
डैनी व्याट (ट्रेड)
जॉर्जिया वेयरहैम
सोफी मॉलिन्यूक्स
केट क्रॉस
कनिका आहूजा
रिलीज्ड
दिशा कसाट
इंद्राणी रॉय
नादिन डी क्लार्क
शुभा सतीश
श्रद्धा पोकरकर
सिमरन बहादुर
हीथर नाइट