भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एक निजी समारोह में सगाई की है। इसके बारे में कुछ खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 25 वर्षीय अर्जुन ने रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की। बता दें कि घई परिवार मुंबई में स्थित एक बड़ा कारोबारी परिवार है।
तेंदुलकर परिवार ने इस सगाई की जानकारी को निजी ही रखा। दोनों परिवार के केवल कुछ विशिष्ट लोगों ने इस सगाई में भाग लिया। आइए अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी के बारे में आपको जानकारी देते हैं:
सानिया चंडोक कौन हैं?
सानिया मुंबई के मशूहर कारोबारी रवि घई की पोती हैं। सानिया हालांकि सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नहीं रहती। वह मुंबई में मिस्टर पाॅज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके परिवार का भारत के खाद्य और दवा क्षेत्र में बड़ा काम है। इनका परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं।
अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर
अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई से घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन अब वह गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अर्जुन तेंदुलकर निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं।
अंडर-19 करियर: 2018 में अर्जुन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम के लिए दो टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 14 रन बनाए और तीन विकेट लिए।
आईपीएल करियर: मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन ने 2023 में आईपीएल में डेब्यू किया, चार मैचों में 13 रन बनाए और तीन विकेट लिए। वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और उनका आईपीएल अनुबंध 30 लाख रुपये का है।
प्रथम श्रेणी करियर: 2022 में, अर्जुन ने गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में अपने पहले मैच में ही शतक लगाया। अब तक, उन्होंने 17 प्रथम श्रेणी मैचों में 532 रन बनाए हैं और 37 विकेट लिए हैं।
टी20 करियर: अर्जुन ने टी20 क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें अर्जुन ने 24 मैचों में 119 रन बनाए और 27 विकेट लिए हैं।