आईपीएल में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने अपना डेब्यू किया। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस ने उन्हें प्लेइंग XI में शामिल किया। अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर अश्वनी ने विकेट लेकर इतिहास रचा है। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया।
आईपीएल में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने अपना डेब्यू किया
रहाणे को अश्वनी ने वाइड थर्ड मैन पर फंसाया, जहां तिलक वर्मा ने दो बार गेंद टपकाकर कैच पूरा किया। इस तरह अश्वनी IPL में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए। अपने करियर के पहले ही ओवर में अश्वनी कुमार ने दो विकेट हासिल किए। वह वेंकटेश अय्यर को भी आउट कर देते, लेकिन मिचेल सेंटनर ने मुश्किल कैच गिरा दिया।
मुंबई ने पावरप्ले में अश्वनी को सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी दी। उसने इसमें आठ रन खर्च किए थे। बाद में हार्दिक पांड्या ने पावरप्ले में उन्हें गेंदबाजी नहीं दी। उन्होंने फील्डिंग में भी अपना कमाल दिखाया। दूसरे ओवर में अश्वनी ने दीपक चाहर की गेंद पर क्विंटन डी कॉक का शानदार कैच भी लपका। शानदार गेंदबाजी देखने के बाद हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है।
अश्वनी कुमार कौन हैं ?
पंजाब में जन्मे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार। उनकी बाउंसर काफी खतरनाक है। वे अपनी गति बदलते हैं। उनका वाइड यॉर्कर भी अच्छा है। 2024 में मुंबई इंडियंस के स्काउट्स ने शेर ए पंजाब T20 ट्रॉफी में उनका प्रभाव देखा था। उनकी शानदार डेथ बॉलिंग ने कई मैच विनिंग प्रदर्शन किया था।
2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अश्वनी ने पंजाब के लिए डेब्यू किया था। चार मैचों में उन्होंने 8.50 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट लिए हैं। अश्वनी ने पंजाब के लिए दो फर्स्ट क्लास मैच और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं। 2025 की मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था।