महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। ऋतुराज गायकवाड़ को चोट लगी है, इसलिए वह इस सीजन में भाग नहीं ले पाएंगे। यही कारण है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।
महेंद्र सिंह धोनी को बचे हुए मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा
ध्यान दें कि पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार ट्रॉफी जीती है। 2022 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी रवींद्र जडेजा को दी थी, लेकिन खराब कप्तानी के जडेजा को इस पद से हटा दिया गया और फिर से धोनी को कप्तान बनाया गया।
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी बार कप्तानी की थी। इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 ओवर के भीतर 171 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स जरूर जीत दर्ज करना चाहेगी
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच जीतने के बाद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। 5 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के पास सिर्फ दो अंक हैं और अंक तालिका में 9वें स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को अब 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स को यह मैच जीतना बहुत जरूरी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें से दो में टीम जीत चुकी है और तीन में हार चुकी है। अब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन देखना बहुत महत्वपूर्ण होगा। टीम को इस सीजन के प्लेऑफ में जगह बनानी है तो यहां से लगातार मैच जीतने होंगे।