इंडियन प्रीमियर लीग में कई खिलाड़ी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। कुछ खिलाड़ी एक ही फ्रेंचाइजी में कई बार खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल है।
बता दें कि आईपीएल में सबसे सफल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस महान टूर्नामेंट की ट्रॉफी पांच बार जीती है। मुंबई इंडियंस ने भी पांच बार ट्रॉफी जीती है। रोहित शर्मा पिछले 15 सालों से मुंबई इंडियंस के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स टीम में ऐसा महेंद्र सिंह धोनी के साथ देखा गया है।
रोहित शर्मा पिछले 15 सालों से मुंबई इंडियंस के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं
हम आज आपको बताते हैं कि अगर यह दोनों खिलाड़ी अपनी टीमों को स्वैप कर ले तो क्या चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
1- परिस्थिति को समझने में कठिनाई होगी
रोहित शर्मा का आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन रहा है, लेकिन चेन्नई में उनके आंकड़े बहुत बुरे हैं। वह स्पिनर्स के खिलाफ इस मैदान पर अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। वानखेड़े में महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। वह इस वेन्यू में हालांकि अपने स्पिनर्स को अच्छी तरह से गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं।
2- दोनों टीमों के वातावरण में बदलाव देखने को मिलता है
चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का वातावरण बहुत साधारण और रिजर्व रहता है। मैदान पर रोहित शर्मा को आक्रामक कप्तान के रूप में देखा जाता है, जबकि धोनी को काफी रिजर्व देखा जाता है। अगर यह दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की टीमों की ओर से खेलते तो उनके वातावरण में भी बदलाव देखने को मिलता।
3- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का सपोर्ट मजबूत रहता
दोनों खिलाड़ियों रोहित और धोनी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। जब भी यह दोनों खिलाड़ी मैदान पर खेलते हैं, तो प्रशंसकों में उत्साह काफी बढ़ जाता है। यह दोनों खिलाड़ी भले ही किसी भी टीम से खेले उसका फैन बेस काफी मजबूत हो जाएगा।