21 मई को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का महामुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7ः30 बजे से यह मैच खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स अब चौथे स्थान के लिए लड़ रहे हैं। MI फिलहाल 12 मैचों में 7 जीत और 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। जबकि DC 13 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।
मुंबई और दिल्ली को प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। लेकिन दोनों टीमों को मुंबई का मौसम चिंतित कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कि मैच के दिन मौसम कैसा रहेगा।
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स: मैच के दौरान मुंबई का मौसम कैसा रहेगा
AccuWeather के अनुसार मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच वाले दिन सुबह 80% संभावना है कि बारिश होगी। शाम का पूर्वानुमान थोड़ा बेहतर है, लेकिन ग्राउंड स्टाफ को मैदान को तैयार करने में बहुत मेहनत करनी होगी। बीच-बीच में मैच भी रुक सकता है।
मैच बारिश के कारण रद्द हो गया तो क्या होगा?
अगर MI और DC के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमें एक-एक अंक साझा करेंगी। DC 14 अंक तक पहुंच जाएगी, जबकि MI के 15 अंक हो जाएंगे। मुंबई अपना आखिरी मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी क्योंकि वे 17 अंक तक पहुंच जाएंगे, जबकि डीसी अपना आखिरी मैच जीतकर केवल 16 अंक तक पहुंच पाएगी।
वहीं, अगर MI आखिरी मैच हार जाती है, तो वह 15 अंकों पर रह जाएगी, लेकिन अगर DC जीतती है, तो वह क्वालीफाई कर जाएगी। क्योंकि MI ,DC से एक अंक आगे है, अगर दोनों टीमें अपना आखिरी मैच हार जाती हैं, तो MI प्लेऑफ में पहुंचेगी।