25 मई को भारत के महान क्रिकेटर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या में रामलला व बजरंगबली का दर्शन पूजन किया। दोनों ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। जबकि प्रशंसक अपने प्रिय क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने के लिए बहुत उत्साहित दिखे, पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के कारण रोक दिया।
विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या में रामलला व बजरंगबली का दर्शन पूजन किया
हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का दर्शन पूजन कराया। इस दौरान हनुमान जी की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत भी किया। बंद कमरे में विराट और अनुष्का ने हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी के श्रीमहंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी महंत और संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास से हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि के बारे में चर्चा की।
आपको बता दें कि विराट 13 मई को अपनी पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे थे। यहां श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों ने संत से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। यह उनकी संन्यास के बाद पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। संन्यास के बाद वह सीधे आध्यात्मिक शांति की खोज करने के लिए वृंदावन गए।
विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया
12 मई को विराट ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने एक भावुक पोस्ट में अपने 14 साल के टेस्ट करियर को समाप्त करने की पुष्टि की थी। विराट ने कहा कि इस प्रारूप से उन्होंने काफी सबक लिया है। विराट टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। विराट की टीम आरसीबी ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहले से ही जगह बना ली है। विराट पहली बार अपनी टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।