भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया और फाइनल में जगह बनाई। टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवरों में 264 रन बनाए। टीम इंडिया ने लक्ष्य 48.1 ओवरों में पीछा कर शानदार जीत हासिल की। विराट कोहली और केएल राहुल ने इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विराट कोहली ने 84 रन बनाए
किंग कोहली ने 98 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने 34 गेंदों में 42 रन बनाए। इस मुकाबले में विराट के पास शतक जड़ने का बड़ा मौका था लेकिन वह एडम जम्पा के खिलाफ गलत समय पर शॉट खेल आउट हो गए। विराट की यह पारी हालांकि सदियों तक याद रहने वाली है।
विराट कोहली ने रन चेज में 8000 रन पूरे किए
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान अपनी पारी से कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। विराट वनडे में 8000 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि, उन्होंने और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
विराट कोहली ने बनाए यह रिकॉर्ड्स-
वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन-
- 8720 – सचिन तेंदुलकर (232 पारी)
8005 – विराट कोहली (159 पारी)
6115 – रोहित शर्मा (151 पारी)
5742 – सनथ जयसूर्या (210 पारी)
5575 – जैक्स कैलिस (158 पारी)
ICC इवेंट में सबसे ज्यादा 50+ रन-
- 39 – विराट कोहली (86 पारी)
- 30 – रोहित शर्मा (86 पारी)
- 23 – सचिन तेंदुलकर (58 पारी)
- 21 – क्रिस गेल (82 पारी)
- 21 – महेला जयवर्धने (86 पारी)
- 21 – कुमार संगकारा (86 पारी)
ICC नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार 50+ रन-
- 10 – विराट कोहली (19 पारी)
- 6 – स्टीव स्मिथ (12 पारी)
- 6 – सचिन तेंदुलकर (14 पारी)
- 5 – जैक्स कैलिस (11 पारी)
- 5 – कुमार संगकारा (18 पारी)
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी-
- 7 – विराट (16 पारी)
- 6 – शिखर धवन (10 पारी)
- 6 – सौरव गांगुली (11 पारी)
- 6 – राहुल द्रविड़ (15 पारी)
आईसीसी इवेंट्स (लिमिटेड ओवर) में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन-
- 84(98) – विराट, दुबई, 2025
- 70(30) – युवराज सिंह, डरबन, 2007
- 65(65) – एमएस धोनी, सिडनी, 2015
- 45(41) – शिखर धवन, सिडनी, 2015
- 45(62) – श्रेयस अय्यर, दुबई, 2025