अपने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम ने 18.4 ओवरों में 228 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य का पीछा किया। ध्यान दें कि ये रन चेज आईपीएल इतिहास में तीसरा सबसे सफल रन चेज है। RCB ने लखनऊ को हराने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर स्थान बनाया।
विराट कोहली ने RCB के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में बड़ा कमाल किया है। फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने 9000 रन पूरे किए और साथ ही लीग में सर्वाधिक अर्धशतक के मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है।
विराट कोहली किसी एक टीम के लिए 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं
विराट कोहली टी20 इतिहास में किसी एक टीम के लिए 9000 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। लखनऊ के खिलाफ 24 रन बनाकर उन्होंने यह इतिहास रच दिया। आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 में मिलाकर विराट ने आरसीबी के लिए 270 पारियां खेली हैं। इसमें 257 आईपीएल पारियों में 8606 रन और 14 चैंपियंस लीग टी20 पारियों में 424 रन बनाए हैं।
टी20 में किसी एक टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज:
- 1 – विराट कोहली: RCB के लिए 9003 रन*
- 2 – रोहित शर्मा: MI के लिए 6060 रन
- 3 – जेम्स विंस: हैम्पशायर के लिए 5934 रन
- 4 – सुरेश रैना: CSK के लिए 5529 रन
- 5 – एमएस धोनी: CSK के लिए 5314 रन
विराट कोहली के RCB के लिए आंकड़े (IPL + CLT20)
- पारी: 270
- रन: 9030
- हाईएस्ट स्कोर: 113*
- बल्लेबाजी औसत: 39.6
- शतक: 8
- अर्धशतक: 65
- चौके: 811
- छक्के: 305
- स्ट्राइक रेट: 133.69
- कैच: 127
विराट कोहली ने डेविड वॉर्नर को पछाड़ा
विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर को भी पीछे छोड़ दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने अपने 63वां आईपीएल अर्धशतक लगाया। कोहली ने 30 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन की बहुमूल्य पारी खेली। इस सूची में विराट, वॉर्नर (62), शिखर धवन (51) और रोहित शर्मा (46) से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।