राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ला गया। बेंगलुरु की टीम ने 17.3 ओवरों में 174 रन के लक्ष्य का पीछा कर 9 विकेट से जीत हासिल की। विराट कोहली ने 45 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन की नाबाद पारी खेली।
इस अर्धशतकीय पारी से विराट ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है। राजस्थान के खिलाफ उन्होंने टी20 करियर का 100वां अर्धशतक लगाया। वह टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक अर्धशतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली ने 39 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया
वानिंदु हसरंगा के खिलाफ 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने छक्का लगाकर 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके अलावा यह जारी सीजन में उनकी तीसरी फिफ्टी है। विराट टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक ठोकने के मामले में दूसरे स्थान पर है। 388 पारियों में वह 100 हाफ सेंचुरी बना चुके हैं। 399 पारियों में डेविड वॉर्नर 108 अर्धशतक के साथ पहले स्थान पर हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक
108 – डेविड वॉर्नर (399 पारी)
100 – विराट कोहली (388 पारी)
90 – बाबर आजम (300 पारी)
88 – क्रिस गेल (455 पारी)
86 – जोस बटलर (415 पारी)
85 – एलेक्स हेल्स (490 पारी)
टी-20 में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
100 – विराट कोहली (388 पारी)
78 – रोहित शर्मा (439 पारी)
70 – शिखर धवन (331 पारी)
67 – केएल राहुल (216 पारी)
55 – सूर्यकुमार यादव (290 पारी)
विराट कोहली ने इस मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी की
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में विराट कोहली ने रन चेज करते हुए अपना 35वां अर्धशतक ठोका। कोहली ने 97 पारियों में 35 अर्धशतक बनाकर डेविड वॉर्नर की बराबरी की है।
आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
35 – डेविड वॉर्नर (97 पारी)
35 – विराट कोहली (119 पारी)
23 – शिखर धवन (94 पारी)
23 – केएल राहुल (58 पारी)
20 – गौतम गंभीर (89 पारी)
20 – रोहित शर्मा (126 पारी)