विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) ने रणजी ट्राफी के अगले सीजन के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टूर्नामेंट के बहुप्रतीक्षित सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। इस सीजन में विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षय वाडकर टीम की कमान संभाल रहे हैं, जबकि बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे उनके डिप्टी है।
टीम में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले अनुभवी करुण नायर भी है। याद रखें कि उन्होंने पिछले सीजन से ही विदर्भ में खेलना शुरू किया था और टीम के लिए पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
साथ ही, पिछले सीजन में घरेलू क्रिकेट से रिटायर होने वाले फैज फजल का स्थान अब टीम में युवा यश राठौड़ रिप्लेस करने वाले हैं। इसके अलावा अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव रणजी ट्राॅफी के आगामी सीजन में विदर्भ की तेज गेंदबाजी के अगुआ होंगे। विदर्भ रणजी ट्राफी में अपने खिताबी अभियान की शुरुआत नागपुर में आंध्रा के खिलाफ खेलने वाले पहले मैच से करेगी।
रणजी ट्राॅफी 2024-25 सीजन के दौरान विदर्भ की 16 सदस्यीय टीम
अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), अथर्व तायडे (उप कप्तान), अमन मोखड़े, यश राठौड़, यश कदम, हर्ष दुबे, अक्षय कर्णेवार, आदित्य ठाकरे, शुभम कापसे, नचिकेत भूटे, सिद्धेश वाथ (विकेटकीपर), प्रफुल्ल हिंगे, दानिश मालेवार, उमेश यादव, मंदार महाले और करुण नायर।
कोचिंग स्टाफ:
उस्मान गनी (हेड कोच), अतुल रानाडे (सहायक कोच), युवराज सिंह दसौंधी (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच), नितिन खुराना (फिजियो), अनिरुद्ध देशपांडे (वीडियो विश्लेषक), राजसिंह चंदेल (मालिशकर्ता), यश थोराट (साइड-आर्म बॉल थ्रोअर), जीतेन्द्र धारभे (मैनेजर)।
रणजी ट्राॅफी 2024-25 सीजन के दौरान विदर्भ के होने वाले मैच
राउंड | बनाम | तारीख | वेन्यू |
1 | Andhra | October 11-14 | Nagpur |
2 | Puducherry | October 18-21 | Puducherry |
3 | Uttarakhand | October 26-29 | Dehradun |
4 | Himachal Pradesh | November 06-09 | Nagpur |
5 | Gujarat | November 13-16 | Nagpur |
6 | Rajasthan | January 23-26 | Jaipur |
7 | Hyderabad | January 30-February 02 | Nagpur |