11 अक्टूबर की रात बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। इस जीत से वेस्टइंडीज ने ना सिर्फ दो अंक हासिल किए हैं, बल्कि अपने नेट रन रेट में भी काफी सुधार किया है। विंडीज की टीम जारी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड से आगे पहुंच गई है।वहीं ग्रुप-ए के पूर्व विजेता ऑस्ट्रेलिया और भारत टॉप-2 में मौजूद हैं।
वेस्टइंडीज की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच 10 विकेट से हारने के बाद टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है। टीम ने पहले स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराया, फिर बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, जिसमें चार अंक हैं और +1.708 का बेहतरीन रन रेट है।
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका दोनों के ग्रुप-बी में 4-4 अंक हैं। 1.527 नेट रन रेट के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड +0.653 के साथ तीसरे स्थान पर है। इन तीन टीमों के बीच ही अब ग्रुप-बी में सेमीफाइनल की रेस बनी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया-भारत ग्रुप-ए में टॉप-2 में
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में भारत, पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ फिलहाल दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक खेले दोनों मैच जीते हैं और टीम पहले स्थान पर है। भारत ने तीन में से दो मैच जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा ग्रुप-ए में सेमीफाइनल की दौड़ में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड भी हैं, क्योंकि इन दोनों टीमों ने अभी तक 2-2 मैच ही खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया अधिकतम 8 अंकों तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य तीन टीमें 6 अंकों तक पहुंच सकती हैं।
ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नोट रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
वेस्टइंडीज | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +1.708 |
साउथ अफ्रीका | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +1.527 |
इंग्लैंड | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +0.653 |
बांग्लादेश | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.835 |
स्कॉटलैंड (E) | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -2.671 |
ग्रुप बी पॉइंट्स टेबल
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नोट रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
ऑस्ट्रेलिया | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +2.524 |
भारत | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.576 |
पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.555 |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.050 |
श्रीलंका | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -2.564 |