19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो रही है। भारत के पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाने वाला है। मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी।
आईसीसी ने यूएई में होने वाले मैचों के टिकटों की बिक्री को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।
3 हजार रुपये में टिकट मिलेंगे
3 फरवरी को शाम 5ः30 बजे (भारतीय समयानुसार) से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों की टिकट उपलब्ध हो जाएंगी। 125 Dirhams (भारतीय रुपयों में 3 हजार) से जनरल स्टैंड टिकट की कीमत शुरू होगी।
टिकट खरीदने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:
पिछले हफ्ते मंगलवार से पाकिस्तान में होने वाले मैचों के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई थी। जो लोग ऑफलाइन टिकटें खरीदना चाहते हैं, वे 3 फरवरी को शाम 4 बजे (पाकिस्तानी समयानुसार) से 26 शहरों में TCS सेंटरों से खरीद सकते हैं।
9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईसीसी ने कहा कि फाइनल मैच की टिकटें दुबई में 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल मैच के बाद ही उपलब्ध होंगी।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूल-
दिन | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
19 फरवरी | पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड | 2.30 PM | कराची |
20 फरवरी | बांग्लादेश बनाम भारत | 2.30 PM | दुबई |
21 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका | 2.30 PM | कराची |
22 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | 2.30 PM | लाहौर |
23 फरवरी | पाकिस्तान बनाम भारत | 2.30 PM | दुबई |
24 फरवरी | बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड | 2.30 PM | रावलपिंडी |
25 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका | 2.30 PM | रावलपिंडी |
26 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड | 2.30 PM | लाहौर |
27 फरवरी | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | 2.30 PM | रावलपिंडी |
28 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया | 2.30 PM | लाहौर |
1 मार्च | साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड | 2.30 PM | कराची |
2 मार्च | न्यूजीलैंड बनाम भारत | 2.30 PM | दुबई |
4 मार्च | सेमीफाइनल 1 | 2.30 PM | दुबई |
5 मार्च | सेमीफाइनल 2 | 2.30 PM | लाहौर |
9 मार्च | फाइनल | 2.30 PM | लाहौर / दुबई |