भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस वक्त सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है, जहां मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले मैच में शतक लगाने वाले संजू सैमसन एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है, जिसमें रमनदीप सिंह को पहली बार खेलने का अवसर मिला है। वहीं आवेश खान को आराम दिया गया है।
संजू सैमसन एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए
ध्यान दें कि टीम इंडिया ने मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की, टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है। पहले मैच में शतक लगाने वाले संजू सैमसन एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तीसरे टी-20 में भी मार्को यान्सन ने सैमसन को अपना शिकार बनाया है। तेज गेंदबाज ने सैमसन को पहले ओवर में दो मैचों में दूसरी बार क्लीन बोल्ड किया है।
वहीं, सैमसन लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं। सैमसन ने यान्सन की गेंद पर उम्मीद की कि वह अधिक उछलेगी, लेकिन गेंद थोड़ी नीची रही और सीधे स्टंप पर लगी। सैमसन के लगातार इस तरह आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड करने लगे। उनके समर्थन और विरोध में फैन्स आमने-सामने हैं।
1-1 से बराबरी पर श्रृंखला
भारत ने पहले टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 61 रनों से हराया था, जिसमें संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 107 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद मेजबान टीम ने दूसरे टी-20 में वापसी की। मार्करम की कप्तानी वाली टीम ने भारत को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया। इससे सीरीज 1-1 से बराबरी हो गई। अब देखना है कि तीसरा मैच जीतकर कौन आगे बढ़ेगा?
दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन तीसरे T20I मैच में
साउथ अफ्रीका: रयान रिकेलटन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यान्सन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
यहां देखें एक्स पर आई प्रतिक्रियाएं-
#INDvSA #SanjuSamson pic.twitter.com/RBjjSuolfp
— Bhtm Media (@BHAIHAITUMERA2) November 13, 2024
Sanju Samson couldn’t let his Justice gang to go jobless so he scored back to back Ducks 🫡 pic.twitter.com/X79j5y2e9n
— Dinda Academy (@academy_dinda) November 13, 2024
My mind everytime Sanju Samson opens the batting pic.twitter.com/v7gBz6yEkr
— MANOJ (@LytninSlowNinja) November 13, 2024
Justice for Sanju Samson 😭 pic.twitter.com/Sou70FMsj4
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) November 13, 2024
#sanjusamson संजू सैमसन का एक ही फंडा है चले तो शतक नहीं तो बतख 😂
— Sonu (@sunil51212) November 13, 2024
Sanju in the last 4 T20is:
Century.
Century.
Duck.
Duck. pic.twitter.com/VjHvSv4fMs— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 13, 2024
Sanju Samson in his last 4 innings:
111
107
0
0💯💯🦆🦆#SanjuSamson #SAvIND pic.twitter.com/a2X9CEyogj
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) November 13, 2024