अब महज कुछ ही दिनों का वक्त चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने में बाकी रह गया है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में भाग लेने से इनकार कर दिया था। इसलिए यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा। अब टीम इंडिया दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच खेलेगी।
1998 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने ट्रॉफी दो बार जीती है। भारत टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भी फाइनल तक पहुंचा था लेकिन खिताबी जंग में हार गया था। हम इस लेख में आपको इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
1) सौरव गांगुली
गांगुली चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 13 मैचों में 665 रन बनाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने 17 छक्के लगाए हैं। वहीं इसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।
2) क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मैचों में 15 छक्के लगाए हैं।
3) इयोन मॉर्गन
चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने 13 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 14 सिक्स लगाए थे।
4) शेन वॉटसन
इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर शेन वॉटसन चौथे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने 17 मैचों में 12 सिक्स लगाए हैं।
5) पॉल कॉलिंगवुड
सूची में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में ग्यारह मैच खेले और ग्यारह छक्के जड़े।