22 मार्च को आईपीएल का 18वां सीजन शुरू होने वाला है। 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच होंगे, जिसके बाद नॉकआउट मुकाबले होंगे और 25 मई को ईडन गार्डन में फाइनल खेला जाएगा। बल्लेबाजी में अब तक आईपीएल के इतिहास में एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड देखने को मिले हैं। टी20 फॉर्मेट में शतक लगाना कोई आसान काम नहीं है लेकिन कई बल्लेबाजों ने इसे अपने चुटकियों का खेल बना दिया।
हम इस लेख में आपको आईपीएल इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पांच सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं। इस लिस्ट में केवल एक भारतीय बल्लेबाज हैं और बाकी सभी चार विदेशी खिलाड़ी हैं।
क्रिस गेल के नाम एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है
क्रिस गेल ने आईपीएल इतिहास में एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उन्होंने यह कारनामा किया था। उन्होंने 265.15 की स्ट्राइक रेट से 66 गेंदों में नाबाद 175 रन ठोके थे।
न्यूजीलैंड के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने 2008 में रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 73 गेंदों में नाबाद 158 रन ठोके थे। यह आईपीएल लीग की शुरुआत का पहला मैच था। तीसरे स्थान पर क्विंटन डी कॉक है, जिन्होंने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 70 गेंदों में 140 रन की नाबाद पारी खेली थी।
आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलयर्स चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 गेंदों में नाबाद 133 रन ठोके थे। वहीं, पंजाब किंग्स के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 69 गेंदों में नाबाद 132 रन बनाने वाले केएल राहुल पांचवें स्थान पर हैं।
आईपीएल इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
खिलाड़ी | रन | गेंदों | खिलाफ | 6/4 |
स्ट्राइक रेट
|
क्रिस गेल (2013 में) | 175* | 66 | पुणे वॉरियर्स | 17/13 | 265.15 |
ब्रेंडन मैकुलम (2008 में) | 158* | 73 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 13/10 | 216.43 |
क्विंटन डी कॉक (2022 में) | 140* | 70 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 10/10 | 200 |
एबी डिविलियर्स (2015 में) | 133* | 59 | मुंबई इंडियंस | 4/19 | 225.42 |
केएल राहुल (2020 में) | 132* | 69 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7/14 | 191.3 |