22 मार्च 2025 से आईपीएल का 18वां सीज़न शुरू हो रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मैच खेला जाने वाला है। इस लीग में हाई-स्कोरिंग मुकाबले अब आम बात हो गई है क्योंकि सभी टीमों के पास एक से बढ़कर एक पावरहिटर मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच ने आईपीएल 2024 के सीजन में लीग के इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का हाईएस्ट टीम टोटल 287 बनाया। यह रिकॉर्ड आईपीएल 2025 में टूटता हुआ नजर आ सकता है। इस बीच, आइए आपको इस कैश-रिच लीग में अब तक के सबसे अधिक टीम स्कोर के बारे में बताते हैं-
आईपीएल इतिहास के टॉप-5 हाईएस्ट टीम टोटल-
1. सनराइजर्स हैदराबाद (3 विकेट पर 287 रन) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024
39 गेंदों पर ट्रैविस हेड ने शानदार शतक जड़ा था। SRH ने 20 ओवर में 287/3 का विशाल स्कोर बनाया, हेड के शतक (41 गेंदों पर 102 रन), हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक (31 गेंदों पर 67 रन) और एडेन मार्करम (17 गेंदों पर 32 रन) और अब्दुल समद (10 गेंदों पर 37 रन) की तेज पारी के कारण। यह टी20 क्रिकेट में अब तक का दूसरा हाईएस्ट स्कोर भी है।
2. सनराइजर्स हैदराबाद (3 विकेट पर 277 रन) बनाम मुंबई इंडियंस, 2024
टीम ने अच्छी शुरुआत की और ट्रैविस हेड ने सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक बनाया। 24 गेंदों पर वे 62 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी ओर, अभिषेक ने 23 गेंदों पर 63 रन बनाए, 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल थे। मार्करम ने 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
3. कोलकाता नाइट राइडर्स (7 विकेट पर 272 रन) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024
सुनील नारायण ने 39 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। इनके अलावा, अंगकृष रघुवंशी (27 गेंदों पर 54 रन), आंद्रे रसेल (19 गेंदों पर 41 रन) और रिंकू सिंह (8 गेंदों पर 26 रन) ने भी शानदार पारियां खेली, जिन्होंने केकेआर को 20 ओवरों में 272/7 तक पहुंचाया।
4. सनराइजर्स हैदराबाद (7 विकेट पर 266 रन) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024
टीम ने शानदार शुरुआत की, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 38 गेंदों पर 131 रन जोड़े। पहले छह ओवरों में इस जोड़ी ने 125 रन बनाकर आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया। । अभिषेक ने 12 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 46 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 32 गेंदों पर 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। SRH ने 20 ओवरों में 266/7 का चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें शाहबाज अहमद ने भी नाबाद अर्धशतक लगाया (29 गेंदों पर 59*)।
5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (5 विकेट पर 263 रन) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2013
इसी मैच में क्रिस गेल ने टी20 में अब तक बनाया गया सबसे तेज शतक बनाया। उन्होंने शतक 30 गेंदों में पूरा किया था। उन्होंने 66 गेंदों में 175 रन बनाए। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 8 गेंदों में 31 रन की अहम पारी खेली थी।
आईपीएल इतिहास के सर्वोच्च टीम स्कोर-
टीम
|
स्कोर
|
किसके खिलाफ
|
मैदान
|
दिन
|
सनराइजर्स हैदराबाद | 287/3 | RCB | बेंगलुरु | 15-अप्रैल-24 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 277/3 | MI | हैदराबाद | 27-मार्च-24 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 272/7 | DC | विशाखापत्तनम | 03-अप्रैल-24 |
सनराइजर्स हैदराबाद
|
266/7 | DC | दिल्ली | 20-अप्रैल-24 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 263/5 | PWI | बेंगलुरु | 23-अप्रैल-13 |