आईपीएल 2025 शुरू होने में बहुत कम समय रह गया है। गौरतलब है कि आईपीएल का 18वां सीजन इस बार 22 मार्च से शुरू होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच पहला मैच खेला जाएगा।
आईपीएल 2025 में एक बार फिर से गेंद और बल्ले के बीच जंग देखने को मिलेगी। कई बार बल्लेबाजों, तो कई बार मैच में गेंदबाजों का बोलबाला होगा। आज की खबर में हम आपको आईपीएल इतिहास में सर्वश्रेष्ठ पांच हैट्रिक हासिल करने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए इन गेंदबाजों के बारे में जानें।
1. अमित मिश्रा
इस सूची में टाॅप पर भारत के लेग स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा है। उन्होंने IPL में सबसे अधिक तीन बार हैट्रिक ली है। 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अमित मिश्रा ने आईपीएल में अपनी पहली हैट्रिक ली थी। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब और पुणे वॉरियर्स के खिलाफ भी उन्होंने हैट्रिक ली थी।
2. युवराज सिंह
आईपीएल में सर्वाधिक हैट्रिक लेने के मामले में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और सिक्सर किंग युवराज सिंह दूसरे स्थान पर हैं। युवराज ने IPL में दो बार हैट्रिक ली है। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ पहली हैट्रिक ली थी, लेकिन 2009 में ही उन्होंने दूसरी डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ दूसरी हैट्रिक ली थी।
3. रोहित शर्मा
2009 आईपीएल सीजन में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जस के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ली थी। वह आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे।
4. प्रवीण तांबे
प्रवीण तांबे IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2014 के IPL सीजन में केकेआर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए IPL में हैट्रिक ली थी।
5. युजवेंद्र चहल
इस सूची में भारत के प्रसिद्ध लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम पांचवें स्थान पर है। चहल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ IPL में एक बार हैट्रिक ली थी।