पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 37वां मैच मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए। आरसीबी ने इसके जवाब में लक्ष्य को 18.5 ओवरों में पीछा कर 7 विकेट से जीत हासिल की।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने घातक गेंदबाजी की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 42 के स्कोर पर पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा। जब क्रुणाल पांड्या का प्रियांश आर्या (22) शिकार बने। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह (33) और श्रेयस अय्यर (6) के विकेट पांड्या ने हासिल किए। नेहल वढ़ेरा (5) से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह 9वें ओवर में विराट कोहली के हाथों रन-आउट हो गए और 76 रन पर पंजाब को चौथा झटका लगा।
14वें ओवर में सुयश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जोश इंग्लिस (29) और मार्कस स्टोइनिस (1) को पवेलियन भेजा। शशांक सिंह ने 33 गेंदों में नाबाद 31 रन और मार्को जेनसेन ने 20 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाकर टीम का स्कोर 157 तक पहुंचाया। बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए। रोमारियो शेफर्ड ने वहीं एक विकेट हासिल किया।
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक ठोके
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 158 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए पहला झटका 6 के स्कोर पर लगा, जब फिल साल्ट एक रन बनाकर आउट हुए। हालाँकि, इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की साझेदारी ने आरसीबी की जीत सुनिश्चित कर दी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की।
देवदत्त पडिक्कल ने 35 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 54 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 73 रन की नाबाद पारी खेली।
PBKS vs RCB के बीच मैच के बाद सोशल मीडिया पर ये मीम्स वायरल हो रहे हैं
King kohli in IPL History 😌❤️ King fir a Reason 👑 #PBKSvRCB #RCBvPBKS #ViratKohli pic.twitter.com/BP8QH1069z
— Eagle Eye🦅 (@eagleydk26) April 20, 2025
#PBKSvRCB
RCB BOWLING LINE UP TODAY : pic.twitter.com/3bofP9BYyl— Jeet (@JeetN25) April 20, 2025
#PBKSvRCB pic.twitter.com/gcYygQagtp
— Rahul (@BizNitiRahul) April 20, 2025
Rajat Patidar ruined the legacy of Virat Kohli #PBKSvRCB pic.twitter.com/BDPJJ8jAgn
— Vengeance🦇 (@vampire3210) April 20, 2025
#PBKSvRCB
Romario Shepherd owned fraud iyer 🗿 pic.twitter.com/cPGy3KLLEQ— Ayush Pandit 🇮🇳 (@ayush95_) April 20, 2025
Everytime a wicket falls, Virat Kohli celebration be like#PBKSvRCB pic.twitter.com/t72ojl1INn
— Satyam Singh (@MyFreakyTweets) April 20, 2025
Bhuvi + Josh Hazlewood
Last 24 balls only 1 boundary 🔥
What a bowling
What a duo 🔥#PBKSvRCB pic.twitter.com/20kIjfxLMu— Megha Arora (@SassyyQueenn) April 20, 2025