आज यानी 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का एक शानदार मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 4 विकेट से जीता। मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रहे।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 40 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके लगाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 37 रन बनाए। इस मैच में इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया।
नीतीश कुमार रेड्डी ने 19 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड सिर्फ 28 रन बनाकर आउट हो गए। अनिकेत शर्मा ने 18* रन की बहुमूल्य पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाज विल जैक्स ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि बाकी गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शुरूआत से ही तेज क्रिकेट खेला। टीम के लिए अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए। इस मैच में वह काफी अच्छे फॉर्म में नजर आए, लेकिन रोहित शर्मा बड़ा स्कोर नहीं बना पाए।
उनके अलावा, सूर्यकुमार यादव ने 26 रन की पारी खेली, जबकि रयान रिकलटन ने 31 रन की पारी खेली। विल जैक्स ने 36 रन हासिल किए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी 31 रन की तूफानी पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके।
Travis head and Rohit Sharma a never ending story 😭👍🏻 #MIvSRH pic.twitter.com/IsLCUAUhOa
— Viraj (@Yours_Viru) April 17, 2025
Travis head with his favourite person #SRHvsMI #MIvsSRH #SRHvMI #MIvSRH #TATAIPL2025 #TATAIPL pic.twitter.com/INMKFW7hvN
— kariketar (@kariketar) April 17, 2025
SRH Ruled Out Of IPL 2025.
Rohit Sharma , Hardik Pandya , And Surya Kumar Yadav Played Good Inning.Travis Head Win Matches For Mumbai Indians.#MIvSRH#MIvsSRH#RohitSharma𓃵pic.twitter.com/fhrvVGZWie
— Rcbian Blood (@ObroyMausam) April 17, 2025
Every time Rohit Sharma meets Travis Head and Pat Cummins 😜#MIvsSRH #MIVSRH #SRHvsMI #SRHvsMI pic.twitter.com/xm4lV7MeIE
— Cricket fan AI (@Rohit_MSDAIfan) April 17, 2025
Travis Head visited the academy headquarters to meet with our academy’s top management #SRHvsMI #MIvsSRH #Cricket #IPL2025 #TATAIPL #TATAIPL2025 pic.twitter.com/ACtrjC57v0
— 🏏Vaughan Fielding Academy👏 (@Vaughan_Academy) April 17, 2025
Travis head when
Captain is Rohit Captain is hardik pic.twitter.com/7nWPZXCbbX
— 33🐐 (@Chandan33776781) April 17, 2025
Rohit Sharma in IPL :
#MIvsSRH | #RohitSharma | #MIvSRH pic.twitter.com/4V0HlrG4hw
— 9IshiR (@NxS_45) April 17, 2025
At least Rohit Sharma is trying😭 #MIvSRH pic.twitter.com/5ouJjLVcm5
— Mr. Max (@MONUsx7) April 17, 2025
Angel One Super Sixes of the Match – SIR ROHIT SHARMA pic.twitter.com/Yi6akRFJdY
— Tezas (@Tezas_14) April 17, 2025