गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया और टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के 82 रनों की मदद से राजस्थान को 218 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया। इसके जवाब में संजू सैमसन की टीम 159 रन पर ऑलआउट हुई।
साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2025 का 23वां मैच गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटन्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। गुजरात टाइटन्स ने साई सुदर्शन (82) के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत 20 ओवर में 217/6 का स्कोर बनाया।
इसके अलावा जोस बटलर ने 25 गेंदों पर 36 रन, शाहरुख खान ने 20 गेंदों पर 36 रन और राहुल तेवतिया ने 8 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए। राजस्थान के गेंदबाजों का आज का प्रदर्शन निराशाजनक था। तुषार देशपांडे (2/53), महीश तीक्षणा (2/54) जोफ्रा आर्चर (1/30) और संदीप शर्मा (1/41) ने विकेट लिए लेकिन रन भी लुटाए, जबकि फजलहक फारूकी कोई विकेट नहीं ले सके।
राजस्थान रॉयल्स 58 रनों से हारी
गुजरात की कसी हुई गेंदबाजी के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, लेकिन 19.2 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच 58 रन से हार गई। टीम के लिए शिमरन हेटमायर ने 52 रनों की पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने 28 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। रियान पराग ने 26 रन बनाए।
यशस्वी जायसवाल को दूसरे ओवर में अरशद खान ने आउट कर राजस्थान को बड़ा झटका दिया। मोहम्मद सिराज ने नितीश राणा को पवेलियन की राह दिखाई। राशिद खान ने ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे के विकेट चटकाए। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं कुलवंत ने एक विकेट और साई किशोर ने दो विकेट हासिल किए।
सोशल मीडिया पर मैच के बाद मीम्स की बाढ़ सी आ गई। दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और टिप्पणी की।
यहां सोशल मीडिया पर शेयर किए गए मीम्स देखें
#GTvsRR
Jos Buttler Against His Ex Rajasthan 😮💨 pic.twitter.com/JbEwwnwDf3— theboysthing (@theboysthing07) April 9, 2025
DSP Siraj on duty#GTvsRR #RRvsGT pic.twitter.com/O0nayv9qL6
— बलिया वाले 2.0 (@balliawalebaba) April 9, 2025
Sai Sudarshan and Jos Buttler #GTvsRR #RRvsGT
pic.twitter.com/3dFF2tcPUR— बलिया वाले 2.0 (@balliawalebaba) April 9, 2025
GT fan’s be like
Ashish Nehra #GTvsRR #GTvRR pic.twitter.com/2JD1hQnO6e
— Kamran 𓅆 (@lazy_boy_hu) April 9, 2025
GT vs RR 😴 pic.twitter.com/jX1fKX3cNq
— Drip. (@janayaarrrr) April 9, 2025
GT without Mumbai Indians
Hardik Pandya with Hardik Pandya pic.twitter.com/WKQJVTpnKc— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) April 9, 2025
#GTvsRR
Sai Sudarshan Knock 🔥 pic.twitter.com/1hnShwZHts— theboysthing (@theboysthing07) April 9, 2025
Jofra Archer #GTvsRR pic.twitter.com/SU5DaNoN6Q
— Pawan Gurjar (@Pawangurjar_inc) April 9, 2025
Ashish Nehra To Shimron Hetmyer #GTvsRR #GTvRR pic.twitter.com/vAFDpHwDGn
— chacha (@meme_kalakar) April 9, 2025
Legend #GTvsRR pic.twitter.com/8gH1cUW9uR
— Aman_Chain 🇮🇳 (@Amanprabhat9) April 9, 2025