13 नवंबर को सेंचुरियन सुपरस्पोर्ट पार्क में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक ठोका, तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 107 रन की नाबाद पारी खेली।
डक पर आउट हुए संजू सैमसन
भारत को तीसरे टी20 मैच में पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। मार्को जेनसेन ने संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड किया। सैमसन दो गेंदें खेलकर लगातार दूसरी बार डक पर पवेलियन लौटे, इससे पहले वह दूसरे टी20 में भी डक पर आउट हुए थे।
तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के बीच शतकीय साझेदारी हुई
पहले ही ओवर में शून्य पर विकेट गंवाने के बाद तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी आई। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों पर अटैक करते हुए दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की शानदार साझेदारी की।
अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 200 की स्ट्राइक रेट से 50 रन की विस्फोटक पारी खेली। 9वें ओवर में वह विकेटकीपर के हाथों केशव महाराज की गेंद पर स्टंप आउट हुए। वहीं हार्दिक पांड्या (18) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) सस्ते में आउट हो गए।
तिलक वर्मा ने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक ठोका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा पहली गेंद से लय में दिखाई दिए। तिलक ने लूथो सिपाम्ला के खिलाफ 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर 51 गेंदों में शतक पूरा किया। उनका स्कोर 56 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 107 रन था। वहीं, डेब्यूेंट रमनदीप सिंह ने छह गेंदों में 15 रन की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका के लिए एंडिले सिमलेन और केशव महाराज ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं मार्को जेनसेन ने एक विकेट लिया।
यहां देखें भारत की शानदार बल्लेबाजी पर फैंस के रिएक्शन-
Tilak Varma make a century 💯
Maiden century for Him….What a player… Clear hitting 💪🫡✅
If he make 120 I’ll give 1000 everyone who like this twit ❤️✅#SAvsIND #SAvIND pic.twitter.com/20xmKHX3xQ— Viral_Babu🥶🤡👻 (@chhikuu143) November 13, 2024
भारतीय टीम मे बस मौका मिलने की ही देर है,
तिलक वर्मा जैसे लोग टैलेंट दिखाने को तैयार है..🇮🇳❤️🔥#SAvsIND pic.twitter.com/5e9n2xz720— कपिल वर्मा (@kapilverma73) November 13, 2024
south African bowlers facing out of syllabus Tilak verma #SAvsIND pic.twitter.com/jhqBo6BJ32
— SwatKat💃 (@swatic12) November 13, 2024
Tilak Varma returning to pavilion after scoring 107 (8 fours 7 sixes)#SAvsIND pic.twitter.com/notbST5s18
— Desi Bhayo (@desi_bhayo88) November 13, 2024
Tilak Varma following the footsteps of his ‘Selfless’ Idol Rohit Sharma ❤️#SAvsIND pic.twitter.com/X1CgxaVuDT
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) November 13, 2024
Well measured, well paced and sensible knock by Tilak Verma to bring his maiden T20i century in style. Showed his teammates you don’t need to go for every ball right from the ball 1 pic.twitter.com/RCX4tfaejW
— Pallavi (@Pallavi_paul21) November 13, 2024
What a century for starboy Tilak Varma…..!!!
We lost wickets in regular intervals but Tialk kept on attacking and gave team decent total.
Tonight he replied everyone who doubts his calibre. He is special talent and has risen in international cricket.
Happy for him. 🥹 pic.twitter.com/ybxIkIqKTl
— SKY & Supla Shot (@sky_63_mr_t20i) November 13, 2024