टी20 फॉर्मेट में भारत के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में उन्होंने लगातार बैक-टू-बैक शतक ठोक कीर्तिमान रचा था। युवा बल्लेबाज जारी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
हम आज इस लेख में आपको तिलक की बायोग्राफी, आईपीएल सैलरी और नेटवर्थ के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
तिलक वर्मा की बायोग्राफी
तिलक वर्मा का जन्म हैदराबाद में 8 नवंबर, 2002 को हुआ था। तिलक एक आम परिवार से हैं। उनके पिता नंबूरी नागराजू इलेक्ट्रीशियन हैं और उनकी मां गायत्री देवी हाउसवाइफ हैं। आर्थिक परेशानियों के बावजूद तिलक का क्रिकेट के प्रति जुनून अटल था। 11 साल की उम्र में कोच सलीम बयाश ने उन्हें टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते हुए देखा और अपनी निगरानी में लीगला क्रिकेट अकादमी में शामिल होने के लिए कहा जिससे उनका सफर शुरू हुआ। 2018 में उन्होंने कड़ी मेहनत से हैदराबाद के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया।
2022 में तिलक के करियर में एक नया मोड़ आया जब उन्हें पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने खरीदा। टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 डेब्यू किया और बाद में एशिया कप 2023 जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल हुए। वह 19वें एशियन गेम्स में भारत की ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में भी थे जो चीन के हांग्जो शहर में आयोजित हुआ था।
तिलक वर्मा की आईपीएल सैलरी
मुंबई इंडियंस ने तिलक को 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें पिछले तीन सीज़न तक सेम प्राइस पर रिटेन किया और फिर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया।
- IPL 2022-2024: INR 1.70 करोड़
- IPL 2025: INR 8 करोड़
तिलक वर्मा का एंडोर्समेंट्स
अब तक तिलक किसी बड़े एंडोर्समेंट्स के ब्रांड एंबेसडर नहीं बने हैं। लेकिन Boost, SS, eBikeGo और Dream11 जैसे ब्रांडों के साथ उन्होंने काम किया है।
तिलक वर्मा का घर और कार कलेक्शन
तिलक के पास Mercedes Benz S-Class और BMW 7 Series जैसी कारें हैं। तिलक चंद्रयान गुट्टा में हैदराबाद की ओल्ड सिटी में एक बहुमंजिला घर के मालिक हैं।
तिलक वर्मा की नेटवर्थ
India.com के अनुसार तिलक वर्मा का कुल नेटवर्थ 5 करोड़ है। उनके आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, बीसीसीआई से मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से मिलकर उनकी मंथली कमाई 20 से 25 लाख रुपये के बीच है। तिलक बीसीसीआई की ग्रेड सी कैटेगरी में है जिससे उनकी सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये है।
नाम | तिलक वर्मा |
उम्र | 22 |
IPL सैलरी | INR 8 करोड़ |
एंडोर्समेंट्स |
Boost, SS, eBikeGo, Dream11
|
बाइक और कार कलेक्शन | Mercedes Benz S-Class, BMW 7 Series |
घर | हैदराबाद |
नेटवर्थ | INR 5 करोड़ |