16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2025 का 32वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान को 189 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन टीम 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 188 रन ही बना पाई, इसके बाद सुपर ओवर खेला गया। बता दें कि आईपीएल में सुपर ओवर चार साल बाद खेला गया। आखिरी बार यह 2021 में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ था।
राजस्थान रॉयल्स ने सुपर ओवर में दो विकेट खोकर 11 रन बनाए, जबकि दिल्ली ने दो गेंदें शेष रहते हुए 12 रन का पीछा कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल इतिहास में पांच बार सुपर ओवर खेले हैं, जिनमें से चार बार जीत हासिल की है।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सुपर ओवर मैच के बाद आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल इतिहास में अब तक कौन-कौन से मैचों में सुपर ओवर खेला गया है।
IPL Super Over: आईपीएल में 2008 से 2025 तक टाई हुए मैच
सीजन | टीमें | टाई स्कोर | प्लेयर ऑफ द मैच | रिजल्ट | |
आईपीएल 2009 | KKR vs RR | 150 | यूसुफ पठान | RR ने मैच जीता | |
आईपीएल 2010 | CSK vs KXIP | 136 | रस्टी थेरॉन | KXIP ने मैच जीता | |
आईपीएल 2013 | RCB vs DD | 152 | विराट कोहली | RCB ने मैच जीता | |
आईपीएल 2013 | SRH vs RCB | 130 | हनुमा विहारी | SRH ने मैच जीता | |
आईपीएल 2014 | KKR vs RR | 152 | जेम्स फॉल्कनर | RR ने मैच जीता | |
आईपीएल 2015 | RR vs PBKS | 191 | शॉन मार्श | KXIP ने मैच जीता | |
आईपीएल 2017 | GL vs MI | 153 | क्रुणाल पांड्या | MI ने मैच जीता | |
आईपीएल 2019 | DD vs KKR | 185 | पृथ्वी शॉ | DC ने मैच जीता | |
आईपीएल 2019 | MI vs SRH | 153 | जसप्रीत बुमराह | MI ने मैच जीता | |
आईपीएल 2020 | MI vs RCB | 201 | एबी डिविलियर्स | RCB ने मैच जीता | |
आईपीएल 2020 | DC vs PBKS | 157 | मार्कस स्टोइनिस | DC ने मैच जीता | |
आईपीएल 2020 | KKR vs SRH | 163 | लॉकी फर्ग्यूसन | KKR ने मैच जीता | |
आईपीएल 2020 | PBKS vs MI | 176 | केएल राहुल | PBKS ने मैच जीता | |
आईपीएल 2021 | DC vs SRH | 159 | पृथ्वी शॉ | DC ने मैच जीता | |
आईपीएल 2025 | DC vs RR | 188 | मिचेल स्टार्क | DC ने मैच जीता | |