क्रिकेट जगत में आईसीसी चैंपियंस ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि इस बार पाकिस्तान इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 19 फरवरी को संभावित शेड्यूल के अनुसार पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में देखने को मिल सकता है।
भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से BCCI ने सुरक्षा कारणों से मना कर दिया है। आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद हाइब्रिड माॅडल को अपनाया है। भारत अपना मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। संभावना है कि अपने सभी मैच भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले।
23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है
जारी चर्चाओं के बीच चैंपियंस ट्राॅफी को लेकर इसका संभावित शेड्यूल जारी हो चुका है। इस शेड्यूल के अनुसार, भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपना अभियान शुरू कर सकता है। 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। साथ ही पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को दुबई में होगा। इसके अलावा टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च, 2025 को होना प्रस्तावित है जबकि फाइनल के लिए 10 मार्च रिजर्व दिन है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 प्रस्तावित कार्यक्रम
तारीख (Date) | समय Time (IST) | वेन्यू (Venue) | मैच Match |
February 19 | 2:30 PM | कराची | पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड |
February 20 | 2:30 PM | दुबई | बांग्लादेश बनाम भारत |
February 21 | 2:30 PM | कराची | अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका |
February 22 | 2:30 PM | लाहौर | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड |
February 23 | 2:30 PM | दुबई | पाकिस्तान बनाम भारत |
February 24 | 2:30 PM | रावलपिंडी | बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड |
February 25 | 2:30 PM | रावलपिंडी | ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका |
February 26 | 2:30 PM | लाहौर | अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड |
February 27 | 2:30 PM | रावलपिंडी | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश |
February 28 | 2:30 PM | लाहौर | अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया |
March 1 | 2:30 PM | कराची | साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड |
March 2 | 2:30 PM | दुबई | न्यूजीलैंड बनाम भारत |
March 4 | 2:30 PM | दुबई | सेमीफाइनल A1 vs B2 |
March 5 | 2:30 PM | दुबई | सेमीफाइनल B1 vs A2 |
March 9 | 2:30 PM | दुबई | फाइनल |
March 10 | – | दुबई | रिजर्व दिन |