22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। टीम इंडिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ कई ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे। रविवार रात को पहले ग्रुप ने मुंबई एयरपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया की ओर उड़ान भरी। कई युवा खिलाड़ी एक साथ नजर आए। इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर नहीं दिखाई दिए।
टीम इंडिया, BGT 2024-25 के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई
दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं जिसमें टीम इंडिया के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। शुभमन गिल ने वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक नायर और यशस्वी जायसवाल के साथ फोटो भी शेयर की थीं। वीडियो में आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर और यशस्वी जायसवाल बस से उतरते हुए दिखाई देते हैं, उनके साथ कुछ सपोर्ट स्टाफ भी है।
INDIAN TEAM BATCH 1 ON THE WAY TO AUSTRALIA 🇮🇳
– All the best for BGT…!!!!! pic.twitter.com/uuw5WUS7af
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 10, 2024
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भाग लेने के लिए 18 खिलाड़ियों को चुना है। उनमें से कुछ खिलाड़ी पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में हैं, जैसे अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और नितीश कुमार रेड्डी। इन सभी खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हाल ही में दूसरा टेस्ट खेला था।
सोमवार, 11 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे। रोहित शर्मा कोच के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नहीं दिखाई देंगे, ऐसा कहा जा रहा है। इससे साफ हो गया कि रोहित पहले टेस्ट में प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल, किसी भी महत्वपूर्ण दौरे से पहले कोच और कप्तान दोनों मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं।
टीम इंडिया का स्क्वॉड BGT 2024–25 के लिए
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप , प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद