पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 37वां मैच मुल्लांपुर में खेला गया। बेंगलुरु ने पहले पंजाब को 157 रनों पर रोका।
बेंगलुरु के स्पिनर सुयश शर्मा अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते काफी चर्चा में हैं। उन्होंने एक ओवर में दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों, जोश इंग्लिस और मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।
सुयश शर्मा द्वारा डाले गए 14वें ओवर का हाल कुछ ऐसा रहा
पंजाब किंग्स की पारी का 14वां ओवर सुयश शर्मा ने डाला। ओवर की पहली गेंद पर शशांक सिंह ने एक रन भागकर जोश इंग्लिस को स्ट्राइक दी। अगली गेंद पर जोश इंग्लिस आउट हो गए। इंग्लिश रूम बनाकर ऑफ-साइड खेलना चाहते थे, लेकिन बीट हो गए और गेंद सीधे स्टंप्स से टकरा गई।
जोश इंग्लिस के आउट होने के बाद मैदान पर मार्कस स्टोइनिस आए। ओवर की तीसरी और चौथी गेंदों पर एक-एक रन आए। फिर सुयश ने पांचवीं गेंद पर स्टोइनिस को चलता किया। स्टोइनिस गूगली गेंद पर शॉट मारने की फिराक में थे। लेकिन गेंद अंदरूनी किनारे से टकराकर स्टंप्स से टकराई।
स्टोइनिस के आउट होने के बाद क्रीज पर मार्को जेनसेन आए, लेकिन वे आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं ले पाए। 14वें ओवर में सुयश शर्मा ने सिर्फ 3 रन दिए और पंजाब को दो बड़े झटके लगे।
मार्कस स्टोइनिस और जोश इंग्लिस के आउट होने का वीडियो-
I.C.Y.M.I
On Target 🎯
Suyash Sharma’s twin strikes that put #RCB in front ✌
Scorecard ▶ https://t.co/6htVhCbTiX#TATAIPL | #PBKSvRCB pic.twitter.com/AaENClNFCk
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
पंजाब किंग्स के खिलाफ चार ओवर में 26 रन देकर सुयश शर्मा ने दो विकेट झटके। सुयश के अलावा क्रुणाल पांड्या ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाए। रोमारियो शेफर्ड ने एक विकेट चटकाया।