भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर अफवाह है कि यशस्वी जायसवाल के घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का साथ छोड़ने के पीछे विस्फोटक बल्लेबाज की भूमिका है। रिपोर्टों के अनुसार, यशस्वी जायसवाल अब गोवा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल ने मुंबई टीम से अपने भारतीय घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की थी। यशस्वी ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी मेल कर दिया है। सूर्यकुमार यादव को लेकर एक प्रसिद्ध भारतीय न्यूजपेपर ने एक न्यूज लिखी थी, जिसका सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट जवाब दिया है।
रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट सूर्यकुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, “स्क्रिप्ट राइटर है या जर्नलिस्ट? मैं कॉमेडी फिल्म देखना बंद कर दूंगा और ऐसे लेख पढ़ना शुरू कर दूंगा अगर हंसना है। यह खबर बिल्कुल गलत है।’
सूर्यकुमार यादव का ट्वीट यह रहा:
Script writer hai ya journalist? Agar hasna hai toh I will stop watching comedy movies and start reading these articles. Ekdum bakwas 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/VG3YwQ5eYb
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) April 2, 2025
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, “यशस्वी जायसवाल ने हमें NOC दे दिया है।” वह गोवा टीम में खेल सकते हैं, हालांकि उन्होंने इसका कारण नहीं बताया है।’
सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस में खेल रहे हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स में खेल रहे हैं। यशस्वी जयसवाल अभी तक आईपीएल 2025 में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है। शेष मुकाबलों में इन दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी देखना दिलचस्प होगा।