भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस मैच में विराट कोहली के खास रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका मिलेगा और वह भारत की ओर से ऐसा करने वाले कुल दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
सूर्यकुमार यादव इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं
सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 72 टी20 मैच खेले हैं और 2461 रन बनाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में 2500 रनों के लक्ष्य से सिर्फ 39 रन पीछे हैं। वह आज बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 39 रन बना लेते हैं तो वह भारत के सबसे तेज 2500 टी20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
सूर्या से पहले, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2500 टी20 रन बनाने के लिए 73 पारियां खेली थीं। उन्होंने 125 टी20 मैचों में 4188 रन भी बनाए हैं। कोहली ने आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद खेल की सबसे छोटे फाॅर्मेट को अलविदा कहने का निर्णय लिया।
दूसरी ओर, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2500 टी20 रन बनाने का रिकाॅर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के नाम है। गौरतलब है कि बाबर ने टी20 क्रिकेट में इस आंकड़े को छूने में केवल 67 पारियों का इस्तेमाल किया है।
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी
खिलाड़ी का नाम | देश | कुल मैच आंकड़े तक पहुंचने में लगे |
Babar Azam | Pakistan | 67 |
Virat Kohli | India | 73 |
Mohammad Rizwan | Pakistan | 76 |
Aaron Finch | Australia | 78 |
Martin Guptill | New Zealand | 86 |