26 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का अंतिम मुकाबला खेला गया। भारत ने खेले गए इस मुकाबले में सुपर ओवर में जीत दर्ज करते हुए अपना विजयी अभियान जारी रखा। मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे को सहानुभूति जताते देखा गया। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इस भावुक वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है।
सूर्यकुमार यादव ने दुनिथ वेल्लालागे की हिम्मत बढ़ाई
श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले के दौरान अपने पिता को खो दिया था। उन्हें मैच के तुरंत बाद टीम मैनेजमेंट ने इस दुखद घटना के बारे में बताया तो सबका कलेजा मुंह को आ गया। मैच के तुरंत बाद दुनिथ श्रीलंका के लिए उड़ान भरकर पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के बाद अपने नेशनल ड्यूटी पर लौट आए।
इस बीच, सुपर-4 राउंड के आखिरी मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद दुनिथ वेल्लालागे से दो मिनट तक बातचीत की। उन्होंने अपने सीने पर सांत्वना भरा हाथ रखकर युवा खिलाड़ी को हिम्मत दी। वेल्लालागे ने सूर्यकुमार की भावना की प्रशंसा की। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, जो एशिया कप का ब्रॉडकास्टर था, ने इस पूरे वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया, जिसने क्रिकेट जगत में खेल भावना की एक मिसाल पेश की।
This moment 🫶#SonySportsNetwork #DPWorldAsiaCup2025 #INDvSL pic.twitter.com/RGeDVyD02P
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 26, 2025
गौरतलब है कि वेल्लालागे अपने पिता को खोने के बाद भी टीम में बने रहे। हालांकि अगले दो मुकाबलों में वह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भी उनके कोच और कप्तान ने दुनिथ से मुलाकात की थी।
