दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में सूर्यकुमार यादव का बड़ा योगदान था। शानदार पारी के लिए उन्हें POTM पुरस्कार दिया गया। वह प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने के लिए छाता लेकर पहुंचे। मुंबई में बुधवार 21 मई को भारी बारिश हुई, लेकिन मैच के दौरान बारिश ने कोई खलल नहीं डाला। लेकिन पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के समय मुंबई में भारी बारिश हुई।
सूर्यकुमार यादव छाता लेकर POTM अवॉर्ड लेने पहुंचे
हार्दिक पांड्या इंटरव्यू को बीच में छोड़कर भाग गए, लेकिन सूर्यकुमार यादव अपना प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के लिए छाते के साथ पहुंचे। उस दौरान SKY ने प्रजेंटेटर हर्षा भोगले को भी भीगने से बचाया। यह मजेदार इंसीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, और प्रशंसकों ने इसे पसंद किया है। IPL ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो पोस्ट किया है।
Ever seen a post-match interview like this? ☂😉
P.S. – A special shoutout by @surya_14kumar for his POTM award 🫶💙#TATAIPL | #MIvDC | @mipaltan pic.twitter.com/BaVjhGSkix
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2025
मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बैटिंग करने उतरी। बल्लेबाजों के लिए विकेट धीमा होने से शॉट्स लगाना मुश्किल था। रोहित शर्मा, रिकलटन और विल जैक्स के आउट होने के बाद 6.4 ओवर में सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाला और बाकी बल्लेबाजों के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।
18 ओवर में मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए थे। तब ऐसा लग रहा था कि टीम 150 रन तक भी पहुंच जाएगी तो बड़ी बात होगी, लेकिन सूर्या ने नमन धीर के साथ मिलकर 19वें ओवर में 27 रन और 20वें ओवर में 21 रन जोड़कर मुंबई को 180 रन तक पहुंचा दिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने 181 के लक्ष्य का पीछा करने की शुरुआत अच्छी नहीं की। पावरप्ले में ही अनुभवी बल्लेबाजों में से कप्तान फाफ डुप्लेसी और केएल राहुल पवेलियन लौट गए। बाद में समीर रिजवी ने 39 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर में किसी ने उनका साथ नहीं दिया। दिल्ली की टीम 18.2 ओवर में 121 रनों पर ढेर हो गई, जबकि मुंबई ने मैच को 59 रनों से जीता और प्लेऑफ में जगह बनाई।