23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस IPL 2025 का 41वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेंगे। SRH ने इस सीजन में अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें से दो में जीत दर्ज की है और 4 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर हैं। SRH अपना पिछला मैच मुंबई इंडियंस से हारने के बाद इस मैच में उतरेगी। वहीं मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया।
अब तक आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच 24 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई ने 14 में जीत हासिल की है। साल 2025 में दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हुई थी।। जहां रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। हैदराबाद इस मैच में अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगा।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मैच | 24 |
मुंबई इंडियंस | 14 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 10 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
दोनों टीमों का स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस (MI) का फुल स्क्वाॅड
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का फुल स्क्वाॅड
पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, इशान किशन, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व ताइदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से, कामिंडु मेंडिस , अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी