17 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2025 का 33वां मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक छह मैच खेले हैं, जिसमें से दो में जीत दर्ज की है, और पॉइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। साथ ही, सनराइजर्स हैदराबाद का हाल भी कुछ ऐसा ही है। अब तक उन्होंने छह मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उन्हें जीत मिली है, वे चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स से जीतकर मुंबई इस मैच में खेलने उतरेगी। हैदराबाद ने भी अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराया था।
अब तक, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में 23 मैच खेले गए हैं। मुंबई ने 13 मैच जीते हैं, वहीं हैदराबाद ने 10 जीते हैं। 2024 में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई थी। जहां एक मैच में मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। उस मैच में हैदराबाद 31 रनों से जीता था। मुंबई ने पिछले 5 मैचों में 3 जीत दर्ज की हैं। हैदराबाद भी दो बार विजयी हुआ है।
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मैच | 23 |
मुबई इंडियंस | 13 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 10 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
MI vs SRH : दोनों टीमों का स्क्वॉड
मुबई इंडियंस (MI) का फुल स्क्वाॅड
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का फुल स्क्वाॅड
पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, इशान किशन, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व ताइदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से, कामिंडु मेंडिस , अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी