मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए छात्रों और दिव्यांग दर्शकों के लिए विशेष टिकट व्यवस्था की घोषणा की है। यह निर्णय सीरीज के सबसे बहुप्रतीक्षित मैचों में से एक के लिए सुलभता और समावेशिता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है, जो 2026 के लिए भारत के पहले पुरुष अंतरराष्ट्रीय दौरे का समापन भी होगा।
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की शुरुआत वडोदरा और राजकोट में मैचों से होगी और इसका समापन प्रतिष्ठित होल्कर स्टेडियम में डे-नाइट मुकाबले के साथ होगा। व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, विशेष रूप से युवा प्रशंसकों और दिव्यांग दर्शकों के लिए, एसोसिएशन ने रियायती टिकटों के लिए कोटा और सेक्शन निर्धारित किए हैं। मैच के सभी टिकट केवल एमपीसीए के आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर ‘डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो’ के माध्यम से ऑनलाइन बेचे जाएंगे, ऑफलाइन बिक्री काउंटर उपलब्ध नहीं होंगे।
अपनी पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए, एमपीसीए ने सीमित उपलब्धता के अधीन, ईस्ट स्टैंड (निचली और दूसरी मंजिल) में छात्रों के लिए रियायती टिकट पेश किए हैं। प्रत्येक पात्र छात्र केवल एक टिकट खरीद सकता है। ईस्ट स्टैंड (निचली मंजिल) के लिए 750 रुपये और ईस्ट स्टैंड (दूसरी मंजिल) के लिए 950 रुपये निर्धारित किए गए हैं, जिनमें लागू टैक्स शामिल हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे: टिकट की कीमतें
| स्टैंड | कीमत (INR) |
| साउथ पवेलियन- लोअर | 5,500 |
| साउथ पवेलियन – फर्स्ट फ्लोर | 7,000 |
| साउथ पवेलियन – सेकेंड फ्लोर | 6,500 |
| साउथ पवेलियन – थर्ड फ्लोर | 5,000 |
| ईस्ट स्टैंड – लोअर चेयर्स | 800 |
| ईस्ट स्टैंड – फर्स्ट फ्लोर प्रीमियर | 1,250 |
| ईस्ट स्टैंड – फर्स्ट फ्लोर रेगुलर | 1,100 |
| ईस्ट स्टैंड – सेकेंड फ्लोर | 1,000 |
| वेस्ट स्टैंड – लोअर चेयर्स | 900 |
| वेस्ट स्टैंड – फर्स्ट फ्लोर प्रीमियर | 1,500 |
| वेस्ट स्टैंड – फर्स्ट फ्लोर रेगलुर | 1,400 |
| वेस्ट स्टैंड – सेकेंड फ्लोर | 1,250 |
