SL vs NZ, 2nd Test: Match Preview: 26 सितंबर से 30 सितंबर तक श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में श्रीलंका ने 63 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है।
श्रीलंका ने पहली पारी में 305 रन बनाए। कामिंडू मेंडिस ने 173 गेंदों में 114 रनों की शतकीय पारी बनाई थी। पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम 340 पर सिमट गई। टॉम लैथम ने सबसे अधिक 70 रन बनाए थे। वहीं प्रभात जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए चार विकेट लिए थे।
श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 309 रनों पर सिमट गई, जबकि न्यूजीलैंड को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन कीवी टीम लक्ष्य पर पहुंचकर 211 रनों पर ऑलआउट हो गई। प्रधान जयसूर्या ने 30.4 ओवरों में 68 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट झटके थे।
SL vs NZ, 2nd Test: मैच डिटेल्स
मैच | श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट |
वेन्यू | गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
तारीख और समय | 26 सितंबर-30 सितंबर, सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार) |
लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट डिटेल्स | FanCode (app and website), Sony Sports Network (TV) |
SL vs NZ, 2nd Test: Galle International Stadium पिच रिपोर्ट-
गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को अधिक फायदा होगा। न्यूजीलैंड को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना होगा, क्योंकि खेल धीमी पिच पर चलेगा और बल्लेबाजी यहाँ कठिन हो जाएगी जैसे-जैसे खेल चलेगा। इसलिए, दोनों टीमें पहली पारी का अधिकतम लाभ उठाना चाहेगी।
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में:
मैच | 39 |
श्रीलंका ने जीते | 10 |
न्यूजीलैंड ने जीते | 11 |
ड्रॉ | 11 |
टाई | 00 |
SL vs NZ: दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग11
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11-
पथुम निसांका, दिमुथ करूणारत्ने, कामिंडू मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस, लाहिरू कुमारा, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11-
टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी (कप्तान), विलियम ओ’रोर्की, एजाज पटेल