सोमवार को जयपुर में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला था। यह मैच दोनों टीमों के लिए लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म करने के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 57 रन की पारी खेली।
पंजाब का पहला विकेट 5वें ओवर में 34 रन पर प्रभसिमरन सिंह के रूप में गिरा। उसके बाद प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिश के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी ने मुंबई इंडियंस को मैच से बाहर कर दिया।
पंजाब ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे। तब उन्हें जीत के लिए बारह गेंद में पांच रन चाहिए थे। 19वां ओवर बोल्ट लेकर आए। वढेरा ने अपनी पहली गेंद पर एक रन बनाया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अब स्ट्राइक पर थे। बोल्ट की दूसरी गेंद पर अय्यर को एक भी रन नहीं मिला। उन्होंने तीसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़कर जीत दिला दी।
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा को गले लगाया
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर मैच खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस के महान बल्लेबाज रोहित शर्मा से गले मिलते हुए नजर आए। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई इंडियंस ने वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। MI ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा ‘𝗦𝗛𝗔𝗡𝗔 𝗥𝗢’
𝗦𝗛𝗔𝗡𝗔 𝗥𝗢 😎#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #PBKSvMI pic.twitter.com/idFnl8S2Gn
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 27, 2025
आपको बता दें कि इस मैच को जीतने के बाद पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल में सबसे ऊपर है, 19 अंक के साथ। 27 मई को आरसीबी बनाम एलएसजी मैच के बाद तय हो जाएगा कि पंजाब के अलावा दूसरी टीम टॉप-2 में कौन सी होगी। आरसीबी अगर अच्छे अंतर से मुकाबला जीत गई तो वह टॉप पर और पंजाब दूसरे पर होगी। यदि आरसीबी हार जाए तो पंजाब पहले स्थान पर होगी और गुजरात दूसरे स्थान पर होगी।