भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। ईरानी कप 2024 में शार्दुल ठाकुर मुंबई में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ खेल रहे हैं। खेल के दूसरे दिन शार्दुल ठाकुर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरअसल, शार्दुल ठाकुर बुखार में होते हुए भी मुंबई टीम की ओर से रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ खेल रहे थे। खेल के दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिससे उन्हें अस्पताल भेजा गया। अब उन्हें मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब अनुभवी खिलाड़ी की तबीयत बेहतर है।
एक सूत्र ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, “शार्दुल को पूरे दिन सही नहीं लग रहा था और उन्हें तेज बुखार था। इसलिए उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया और अंत में आकर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। दवाई खाने के बाद अनुभवी खिलाड़ी थक गए और ड्रेसिंग रूम में सो गए।
यह सब होने पर भी उन्होंने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हमने मलेरिया और डेंगू के लिए उनका ब्लड टेस्ट किया है और अब हम रिजल्ट देख रहे हैं। तब तक उन्हें अस्पताल में ही रात गुजारनी होगी।’
शार्दुल ठाकुर मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए
वर्तमान में इस विषय पर अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती कि शार्दुल को इस समय खेले जा रहे मुकाबले में शामिल किया जाएंगे या नहीं। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। मुंबई ने पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ पहली पारी में 537 रन बनाए।
सरफराज खान ने मुंबई की ओर से 222* रनों की पारी खेली, जबकि अजिंक्य रहाणे ने 97 रनों की पारी खेली। Tanush Kotian ने 64 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 57 रन बनाए। जवाब में, रेस्ट ऑफ इंडिया ने भी अभी तक बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम की ओर से अभिमन्यु ईश्वरण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। मुंबई टीम को शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी में कमी काफी खल रही है।