ईरानी कप 2024 में भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। उसी पारी से मुंबई ने ईरानी ट्रॉफी भी जीती थी। सरफराज खान फिलहाल आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम से बाहर होना पड़ा है। उन्हें पहले मैच के लिए मुंबई के स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है।
मुंबई रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर से करने वाली है। पहले मैच में उनका सामना बड़ौदा से होगा। मुंबई फिर 18 अक्टूबर को महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी। शुरुआती दो मैच के लिए सरफराज खान को मुंबई के स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है।
सरफराज खान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है
ऐसा माना जा रहा है कि सरफराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचो की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। मुंबई का शुरुआती दो रणजी मैच का शेड्यूल भारत और न्यूजीलैंड सीरीज से मेल खाता है। सरफराज खान इसलिए मुंबई टीम में नहीं हैं। पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में, मुंबई ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में खिताब जीता था।
हाल ही में ईरानी कप में सरफराज ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ मुंबई में दोहरा शतक जड़ा था। सरफराज ने पहली पारी में 222 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी से मुंबई ने खिताब भी जीता था।
हाल ही में समाप्त हुई बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सरफराज को मौका मिला। लेकिन वहां उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं दी गई थी। हालाँकि, सरफराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज में मौका मिलने की उम्मीद है।