ईरानी कप का 61वां सीजन 1 अक्टूबर, मंगलवार से मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) के बीच शुरू हो चुका है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 68 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए थे। क्रीज पर अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 86* और सरफराज खान 54* रन बनाकर मौजूद थे।
ईरानी कप में सरफराज खान ने शतक जड़ा
मैच में अब तक कई अच्छे प्रदर्शन देखे गए हैं, युवा सरफराज खान ने पहले दिन नाबाद अर्धशतक बनाने के बाद दूसरे दिन भी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी पारी को शतक में बदल दिया। सरफराज ने पहली पारी के 92वें ओवर में दबाव में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
जबकि अजिंक्य रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर सके और 234 गेंदों में 97 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। सरफराज ने ईरानी कप में दूसरा शतक लगाया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि, उन्होंने अर्धशतक से ज्यादा शतक अपने नाम किए हैं।
THAT moment when Sarfaraz Khan brought up his 💯👏
A brilliant knock so far 🙌#IraniCup | @IDFCFIRSTBank
Follow the match ▶️ https://t.co/Er0EHGOZKh pic.twitter.com/nEEJW2kea9
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 2, 2024
ईरानी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक शतक
प्लेयर | मैच | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
दिलीप वेंगसरकर | 9 | 779 | 55.92 | 4 | 2 |
गुंडप्पा विश्वनाथ | 9 | 1001 | 77.00 | 4 | 5 |
हनुमा विहारी | 4 | 614 | 122.80 | 3 | 1 |
अभिनव मुकुंद | 4 | 596 | 74.50 | 3 | 1 |
सुनील गावस्कर | 12 | 733 | 40.72 | 3 | 1 |
वसीम जाफ़र | 12 | 1294 | 64.70 | 3 | 8 |
यशस्वी जायसवाल | 1 | 357 | 178.50 | 2 | – |
पोली उमरीगर | 2 | 236 | 118.00 | 2 | – |
सरफराज खान | 3* | 271 | 90.33 | 2 | – |
आर सुधाकर राव | 3 | 400 | 80.00 | 2 | 3 |
मुरली विजय | 3 | 525 | 105.00 | 2 | 1 |
प्रवीण आमरे | 4 | 503 | 83.83 | 2 | 1 |
शिखर धवन | 3 | 491 | 81.83 | 2 | 2 |
सचिन तेंदुलकर | 4 | 439 | 109.75 | 2 | 2 |
GK बोस | 4 | 408 | 51.00 | 2 | 1 |
राहुल द्रविड़ | 4 | 571 | 81.57 | 2 | 2 |
मैच के दूसरे दिन, मुंबई ने 115 ओवरों में 427 रन बनाकर 6 विकेट खो दिए हैं। सरफराज खान और तनुष कोटियन क्रीज पर हैं। सरफराज खान ने 225 गेंदों पर 171 रन बनाए हैं, जबकि तनुष 99 गेंदों पर 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।