भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। यही नहीं वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी को अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा जाता है।
क्रिकेट प्रशंसकों की यही उम्मीद है कि आगामी आईपीएल सीजन में धोनी के बल्ले से बड़े-बड़े शॉट देखने को मिलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती है।
संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा की
महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को हाल ही में एक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा की।
संजू सैमसन ने कहा, ,’जब भी माही भाई को मैं खेलते हुए देखता हूं तो मेरे मन में सिर्फ यही बात उठता है कि थोड़ा और। जब भी धोनी भाई आईपीएल में भाग लेने आते हैं तो सब लोग मुझसे पूछते हैं कि वह संन्यास कब लेंगे। मैं उन्हें खेलते हुए हमेशा देखना चाहता हूँ।
मैं इससे खुश हूँ। सच कहूँ तो हर किसी के मन में यह प्रश्न उठ रहा होता है। भारतीय लोगों की सोच रही है कि हर चीज में थोड़ा और होना जरूरी है।’
यहां देखें वीडियो:
SANJU 🤝 DHONI…!!!!!
– Sanju said “Whenever people say that Dhoni should retire from the IPL, I always feel ‘Thoda Aur’ for Dhoni”. [PTI]
A Fanboy moment by Samson 🤍 pic.twitter.com/nI8GKa7tV7
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 19, 2025
आईपीएल 2025 का शेड्यूल घोषित हो चुका है और यह 22 मार्च से शुरू होगा। मएस धोनी एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे । वह उन खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने आईपीएल के सभी 17 सीजन में भाग लिया है। इस अनुभवी खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 234 मैच खेले हैं और जिसमें उन्होंने 134 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 4669 रन बनाए हैं।