दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज के पहले टी20 मैच में फैंस को काफी रोमांच देखने को मिला। दक्षिण अफ्रीका और भारत ने शुक्रवार, 8 नवंबर को डरबन के किंग्समीड में पहले टी20I में एक-दूसरे का सामना किया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 202 रन बनाकर मेजबान टीम को 141 रन पर ऑलआउट कर दिया।
संजू सैमसन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की
इस मैच में संजू सैमसन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। संजू सैमसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 7000 रन बनाकर संयुक्त रूप से सातवें सबसे तेज भारतीय बन गए हैं। डरबन में अपने 269वें मैच में उन्होंने ये कारनामा करके दिखाया। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ा। 50 गेंद में 107 रन की पारी खेलते हुए सैमसन लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया में सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए।
फ्रांस के गुस्ताव मैकियोन, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने संजू सैमसन से पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो शतक जड़े हैं। केएल राहुल के नाम भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड है। राहुल ने सात हजार रन सिर्फ 197 पारियों में पूरे किए थे। वहीं विराट कोहली ने 212 पारियों में ये कारनामा करके दिखाया था।
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से भी कम पारियों में संजू सैमसन ने सात हजार रनों के आंकड़े को छुआ। धोनी ने ये उपलब्धि 305 पारियों में हासिल की। सैमसन ने ये प्रदर्शन 269 पारियों में हासिल किया। आपको बता दें कि सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में इससे पहले शतक बनाया था।
टी20 में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
केएल राहुल – 197 पारी
विराट कोहली – 212 पारी
शिखर धवन – 246 पारी
सूर्यकुमार यादव – 249 पारी
सुरेश रैना – 251 पारी
रोहित शर्मा – 258 पारी
संजू सैमसन – 269 पारी
रॉबिन उथप्पा – 269 पारी
एमएस धोनी – 305 पारी
दिनेश कार्तिक – 336 पारी