बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के आगामी सीजन के लिए प्रशंसकों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। टूर्नामेंट 17 नवंबर से शुरू होगा। टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के अलावा इस बार वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं।
भारत और श्रीलंका का पहला मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट के चार मैच यहां खेले जाएंगे, फिर छह मैच लखनऊ में और आठ मैच रायुपर में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच और सेमीफाइनल मैच भी इसमें शामिल हैं।
सचिन तेंदुलकर भारत की कप्तानी करेंगे
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भारत की कप्तानी करेंगे, लेकिन वेस्टइंडीज की ब्रायन लारा, श्रीलंका की कुमार संगाकारा, ऑस्ट्रेलिया की शेन वाटसन, इंग्लैंड की इयोन मार्गन और साउथ अफ्रीका की जैक कैलिस कप्तानी करने वाले हैं।
सुनील गावस्कर ने कहा कि हर देश के दिग्गज इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में खेलेंगे। यह उनके लिए एक शानदार अवसर है कि वे अभी भी बहुत अच्छे हैं और अपनी क्षमता का प्रदर्शन करें। यह लीग रोमांचक होने वाली है, जिसमें करीबी मुकाबले होंगे। मुझे यकीन है कि यह उन सभी के लिए एक उपहार होगा जो मैदान पर आएंगे और टेलीविजन पर देखेंगे।
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के आगामी सीजन का फुल शेड्यूल
तारीख | दिन | समय | वेन्यू | शेड्यूल |
17-11-2024 | Sun | 7:30 PM | Mumbai | India v Sri Lanka |
18-11-2024 | Mon | 7:30 PM | Mumbai | Australia v South Africa |
19-11-2024 | Tue | 7:30 PM | Mumbai | Sri Lanka v England |
20-11-2024 | Wed | 7:30 PM | Mumbai | West Indies v Australia |
21-11-2024 | Thu | 7:30 PM | Lucknow | India v South Africa |
23-11-2024 | Sat | 7:30 PM | Lucknow | South Africa v England |
24-11-2024 | Sun | 7:30 PM | Lucknow | India v Australia |
25-11-2024 | Mon | 7:30 PM | Lucknow | West Indies v Sri Lanka |
26-11-2024 | Tue | 7:30 PM | Lucknow | England v Australia |
27-11-2024 | Wed | 7:30 PM | Lucknow | West Indies v South Africa |
28-11-2024 | Thu | 7:30 PM | Raipur | India v England |
30-11-2024 | Sat | 7:30 PM | Raipur | Sri Lanka v England |
01-12-2024 | Sun | 7:30 PM | Raipur | India v West Indies |
02-12-2024 | Mon | 7:30 PM | Raipur | Sri Lanka v Australia |
03-12-2024 | Tue | 7:30 PM | Raipur | West Indies v England |
05-12-2024 | Thu | 7:30 PM | Raipur | Semi Final 1 |
06-12-2024 | Fri | 7:30 PM | Raipur | Semi Final 2 |
08-12-2024 | Sun | 7:30 PM | Raipur | Final |