SA20, 2025 सीजन के कमेंट्री पैनल की सूची जारी की गई है। इस सूची में भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी शामिल किया गया है। 9 जनवरी 2025 से SA20 का तीसरा सीजन शुरू होगा और 8 फरवरी 2025 को फाइनल मैच खेला जाएगा।
रॉबिन उथप्पा भी SA20, 2025 सीजन के कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं
इस कमेंट्री पैनल में केविन पीटरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस मॉरिस, शॉन पोलाक, अश्वेल प्रिंस और रॉबिन उथप्पा भी शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स, जिन्हें “360” कहा जाता है, को भी ब्रॉडकास्ट में शामिल किया गया है। एबी डी विलियर्स को विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनके प्रशंसकों की संख्या दक्षिण अफ्रीका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है।
आगामी सीजन में पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को भी कमेंटेटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इस कमेंट्री पैनल में अवार्ड विजेता ब्रॉडकास्टर Motshidisi Mohono भी पैनल का हिस्सा है। Sports18 इस शानदार टूर्नामेंट को ब्रॉडकास्ट करेगा, जबकि जिओसिनेमा इसका प्रसारण करेगा।
SA20 के पिछले दो सीजन काफी सफल रहे हैं जिसमें कई शानदार खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब सभी खिलाड़ी तीसरे सीजन में भी अपनी छाप छोड़ते हुए दिखाई देंगे। कई युवा खिलाड़ियों ने SA20 में बेहतरीन प्रदर्शन करके प्रशंसकों का दिल जीता है। कमेंट्री पैनल में 17 लोग हैं। आगामी संस्करण भी पिछले दो सीज़नों की तरह बेहतरीन होने वाला है। दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेल रही है।
SA20, 2025 की कमेंट्री पैनल की लिस्ट यह रही:
रॉबिन उथप्पा, मार्क निकोलस, पीटरसन, हेसमैन, बुचर, ब्रॉड, नताली जर्मनोस, क्रिस मॉरिस, शॉन पोलाक, पोमी बांग्वा, फिलेंडर, एबी डी विलियर्स, प्रिंस, निखिल उत्तमचंदानी, क्रिया गंगेया, जूलिया स्टुअर्ट, मोत्शिदिसी मोहोनो।