आईपीएल 2025 के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। एमएस धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। यह दूसरी बार हुआ है, जब धोनी को बीच सीजन में सीएसके का नेतृत्व करना पड़ा है।
एमएस धोनी फिर से कप्तानी करेंगे
आपको बता दें कि धोनी ने पहले आईपीएल 2022 में रविंद्र जडेजा की जगह टीम की अगुवाई की थी। गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस खबर की पुष्टि की। गुरुवार को कोच फ्लेमिंग ने मीडिया को बताया कि ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हैं। एमएस धोनी कप्तान होंगे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में गायकवाड़ को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी।
🚨 UPDATE 🚨
MS Dhoni to lead #CSK as Ruturaj Gaikwad is ruled out of the season due to a hairline fracture of the elbow. #TATAIPL | @ChennaiIPL | @msdhoni https://t.co/hHfRpsBOWL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं। बतौर कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ ने ख़राब प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में भी उनकी कप्तानी में टीम पांचवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी। टीम ने अभी भी पांच मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है और नौवें स्थान पर है।
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टीम को पांच आईपीएल खिताब जिताए हैं (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) और धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। पिछले कुछ साल से धोनी ने घुटने की चोट से संघर्ष किया है। लेकिन फिर भी टीम से जुड़े हैं।
धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गईं क्योंकि उनके माता-पिता और उनकी पत्नी हाल ही में आईपीएल मैच देखने आए थे। लेकिन अब स्पष्ट है कि उन्हें पूरे सीजन में खेलते हुए देखा जाएगा। चेन्नई टीम अब उनकी कप्तानी में अपना प्रदर्शन सुधारना चाहेगी।